फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Sania Mirza and Black Clinch WTA Finals Doubles Title.

सानिया ने टेनिस में रचा इतिहास, PM मोदी ने दी बधाई

Mon, 27 Oct 2014 03:18 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 27 Oct 2014 03:18 PM IST
विज्ञापन
Sania Mirza and Black Clinch WTA Finals Doubles Title.
टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा के लिए यह साल बेहद खुशियों वाला साबित हुआ। टेनिस कोर्ट पर उन्होंने गजब का प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस साल कई खिताब जीते।
विज्ञापन


सत्र के अंत में होने वाले डब्ल्यूटीए फाइनल्स में सानिया ने कारा ब्लैक के साथ महिला डबल्स का खिताब जीत लिया है। इस उपलब्धि हो हासिल करने वाली वह भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं।

सानिया की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। मोदी ने ट्वीट करते हुए सानिया की उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने लिखा " डब्ल्यूटीए फाइनल्स खिताब जीतने पर बधाई हो सानिया। आपने एक बार फिर हमें गौरवान्वित किया है।" प्रधानमंत्री की बधाई मिलते ही सानिया ने भी तुरंत इसके लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

पहली ही बार में मार लिया मैदान

Sania Mirza and Black Clinch WTA Finals Doubles Title.
भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने जिम्बाब्वे की अपनी जोड़ीदार कारा ब्लैक के साथ इस सत्र का शानदार समापन करते हुए डब्‍ल्यूटीए फाइनल्स महिला डबल्स का खिताब जीत लिया।

पहली बार टूर्नामेंट में खेल रहीं सानिया यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं। कारा भी पहली बार टूर्नामेंट में खेलने उतरीं और दोनों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहले प्रयास में ही खिताब पर कब्जा जमा लिया।

उम्मीद के विपरीत बिल्कुल एकतरफा फाइनल में सानिया और कारा ने चीनी ताइपे की सु वी सेह और चीन की शुआई पेंग को लगभग एक घंटे में 6-1, 6-0 से हराया। तीसरी सीड सानिया और कारा की जोड़ी के शानदार प्रदर्शन का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दूसरी सीड जोड़ी के खिलाफ दोनों ने एक भी ब्रेक प्वाइंट नहीं गंवाया।

पहले सेट में सानिया और कारा ने सेह और पेंग की सर्विस तीन बार ब्रेक की जबकि दूसरे सेट में और आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए दोनों ने फिर तीन बार सर्विस ब्रेक करते हुए एकतरफा अंदाज में मैच का अंत किया।

हालांक‌ि अब नहीं दिखेंगी यह जोड़ी

Sania Mirza and Black Clinch WTA Finals Doubles Title.
सानिया मिर्जा और कारा ब्लैक ने भले ही टेनिस कोर्ट पर इतिहास रच दिया हो लेकिन उन्होंने अपने प्रशंसकों को तगड़ा झटका भी दे दिया है। कोर्ट पर यह जोड़ी अब एक साथ नहीं दिखेगी। दोनों का एक साथ यह आखिरी टूर्नामेंट है।

नए सत्र से दोनों अलग-अलग जोड़ीदार के साथ कोर्ट पर उतरेंगी। दोनों ने 2013 में जोड़ी बनाई थी और अपने शुरुआती दो टूर्नामेंटों टोक्यो और बीजिंग में जीत हासिल की। कारा का दो साल का बेटा है और उन्होंने फैसला किया है कि 2015 का पूरा सत्र वह अपने परिवार के साथ बिताएंगी।

कारा ने इसकी घोषणा करते हुए कहा, "हमने दो साल पहले जोड़ी बनाकर शानदार अंदाज में शुरुआत की थी और उससे भी शानदार अंदाज में इसका अंत किया। हमारे लिए साल काफी अच्छा रहा। हमने खूब मस्ती की। उससे भी अधिक अहम यह रहा कि हम दोनों के बीच दोस्ती बहुत अच्छी हो गई।"

सानिया अब चीनी ताइपे की सू वे हेस के साथ 2015 सत्र के लिए जोड़ी बनाएंगी।
विज्ञापन

सेरेना ने जीता महिला सिंगल्स का खिताब

Sania Mirza and Black Clinch WTA Finals Doubles Title.
महिला सिंगल्स का खिताब नंबर वन खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने रोमानिया की सिमोना हालेप को 6-3, 6-0 से हराकर जीता। इसके साथ ही सेरेना ने लीग चरण में हालेप से मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया।

सेरेना ने पांचवीं बार डब्‍ल्यूटीए फाइनल्स पर कब्जा कर स्टेफी ग्राफ की बराबरी कर ली। सेरेना से आगे अब केवल मार्टिना नवरातिलोवा हैं जिन्होंने सर्वाधिक आठ बार यह खिताब जीता है।

लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंचीं सेरेना ने जैसे ठान लिया था कि ग्रुप स्टेज में हालेप से मिली हार का बदला वह जबरदस्त अंदाज में लेंगी। शायद यही कारण है कि हालेप पूरे मैच में कभी चुनौती पेश करते नजर नहीं आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed