{"_id":"571f32ff4f1c1b3a64a92079","slug":"sania-martina-lose-in-stuttgart-open-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिताब से भटकी सानिया-हिंगिस की जोड़ी, इस बार फाइनल में हारी","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
खिताब से भटकी सानिया-हिंगिस की जोड़ी, इस बार फाइनल में हारी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 26 Apr 2016 02:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनकी स्विट्जरलैंड की जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस की जोड़ी स्टटगार्ट ओपन टेनिस टूर्नामेंट में युगल खिताब जीतने से चूक गई है।
विज्ञापन
स्टटगार्ट (जर्मनी) में खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल में सानिया और हिंगिस को पहला सेट जीतने के बावजूद हार झेलनी पड़ी। खिताबी मुकाबले में टॉप सीड सानिया और हिंगिस को फ्रांस की दूसरी सीड कारोलाइन गार्सिया और क्रिस्टीना म्लाडेनोविक के खिलाफ एक घंटा और 21 मिनट तक चले मैच में 6-2, 1-6, 6-10 से मुकाबला गंवाने पर मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
फरवरी से ही सानिया और मार्टिना की जोड़ी की नजर अपने 14वें खिताब पर थी, लेकिन यह जोड़ी खिताबी जीत की बाधा नहीं तोड़ सकी। पराजित जोड़ी ने खेल की शुरुआत जीत के साथ की थी लेकिन दोनों अपने शानदार खेल के लय को बरकरार नहीं रख सकीं।
विज्ञापन
इंडो-स्विस जोड़ी का प्रदर्शन पिछले दिनों अच्छा नहीं रहा है। यह जोड़ी मियामी मास्टर्स् के दूसरे दौर में और इंडियन वेल्स के पहले दौर में ही हार गई थी।