फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Sania-Martina juggernaut continues to roll, wins Sydney title

रिकॉर्ड 30वीं जीत के साथ सानिया-हिंगिस की एक और खिताबी जीत

Sat, 16 Jan 2016 12:28 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Sat, 16 Jan 2016 12:28 PM IST
विज्ञापन
Sania-Martina juggernaut continues to roll, wins Sydney title

भारत की सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी का स्वप्निल विजयी सफर जारी है और शुक्रवार को उन्होंने डब्ल्यूटीए एपिया इंटरनेशनल के रूप में एक और खिताब अपनी झोली में डाल लिया।

विज्ञापन


सिडनी में मिली जीत यह इस सीजन की उनकी दूसरी ट्रॉफी है और एक हफ्ते के अंदर दूसरा खिताब। इंडो-स्विस जोड़ी लगातार 30 मैचों में जीत अपने नाम कर चुकी है।

सानिया और हिंगिस ने शुक्रवार को कैरोलिन गार्सिया और क्रिस्टिना मलेदेनोविच को फाइनल में 1-6, 7-5, 10-5 से पराजित किया। मुकाबला एक घंटा 13 मिनट चला। सानिया और हिंगिस की दुनिया में नंबर एक जोड़ी पहला सेट1-6 से गंवा बैठी थी और दूसरे सेट में भी एक समय 1-4 से पिछड़ रही थी लेकिन उन्होंने सही तालमेल दिखाते हुए स्कोर को 5-5 किया और फिर सुपर टाईब्रेकर जीत लिया।
विज्ञापन


यूएस ओपन और विंबलडन चैंपियन ने निर्णायक सेट में 8-3 की बढ़त बना ली और मैच अपने कब्जे में लगातार तीसवीं जीत हासिल कर ली। पिछले साल यूएस ओपन और विंबलडन ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकी इंडो-स्विस जोड़ी का यह 11वां खिताब है। पिछले साल इस जोड़ी ने 9 खिताब जीते थे जिसमें साल के अंत में होने वाला डब्ल्यूटीए फाइनल भी शामिल है। इस साल की भी इस जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत की है। पिछले हफ्ते उन्होंने ब्रिस्बेन में ट्रॉफी जीती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सानिया-हिंगिस ने ये 11 खिताब जीते हैं इंडियन वेल्स, मियामी, चार्ल्सटन, विंबलडन, यूएस ओपन, गुआंगझू, वुहान, बीजिंग, डब्ल्यूटीए फाइनल्स, ब्रिस्बेन और सिडनी।

नई रैंकिंग में सानिया के साथ नंबर हो जाएंगी हिंगिस

Sania-Martina juggernaut continues to roll, wins Sydney title

सोमवार को जब नई रैंकिंग जारी होगी तो मार्टिना हिंगिस भी सानिया मिर्जा के साथ संयुक्त रूप से डबल्स में नंबर एक पायदान पर पहुंच जाएंगी। वह वर्ष 2000 के बाद पहली बार डबल्स में नंबर एक बनेंगी।

हिंगिस ने कहा, "मेरे करियर का यह निश्चित रूप से नया अध्याय होगा। चार्ल्सटन में पिछले साल जब सानिया डबल्स में नंबर एक खिलाड़ी बनीं थीं तब यह उनके करियर में मील का पत्थर था। अब मेरे लिए 16 साल बाद यह अवसर आया है। किसने सोचा था कि मैं फिर से नंबर एक बनूंगी। वैसे एक जोड़ी के रूप में तो हम लंबे समय से नंबर एक पर काबिज हैं।"

बोपन्ना-मर्जिया की जोड़ी फाइनल में
वहीं भारत के रोहन बोपन्ना और उनके रोमानियाई जोड़ीदार फ्लोरिन मर्जिया एपिया इंटरनेशनल के फाइनल में पहुंच गए हैं। सेमीफाइनल में उन्होंने ब्राजील के थोमेज बेलूसी और अर्जेंटीना के लियानांद्रो मेयर की जोड़ी को 7-6 (8), 6-2 से हराया।

चौथी वरीयता के बोपन्ना और मर्जिया की जोड़ी का इस हार्डकोर्ट टूर्नामेंट के फाइनल में ब्रिटेन के जैमी मरे और ब्राजील के ब्रूनो सुआरेस की जोड़ी से मुकाबला होगा। सुआरेस और मरे ने पोलैंड के लुकासेज कुबोट और मार्सिन मैटकोवस्की को अन्य सेमीफाइनल में 7-5, 2-6, 10-3 से हराया। बोपन्ना इस टूर्नामेंट में गत चैंपियन हैं। पिछले साल उन्होंने कनाडा के डेनियल नेस्टर के साथ मिलकर खिताब जीता था। बोपन्ना ने ट्विटर में लिखा है कि साल की शुरुआत में पहले फाइनल में प्रवेश कर खुश हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed