{"_id":"1900350ae7d6e251088aa5e4fffcccfd","slug":"sania-in-final-at-mixed-doubles-at-australian-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिताब से एक कदम दूर, सनिया की जोड़ी फाइनल में","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
खिताब से एक कदम दूर, सनिया की जोड़ी फाइनल में
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 24 Jan 2014 05:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की सानिया मिर्जा और रोमानिया के होरिया तिकाऊ की जोड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में प्रवेश कर गई है।
विज्ञापन
भारत की सानिया मिर्जा और रोमानिया के होरिया तिकाऊ की छठी सीड जोड़ी ने गत चैंपियन जोड़ी को हराकर साल के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
खिताब के लिए सानिया और तिकाऊ का सामना शनिवार को क्रिस्टीना म्लाडेनोविक और डेनियल नेस्टर की जोड़ी से होगा। सानिया मिर्जा इससे पहले 2009 में महेश भूपति के साथ मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
छठी सीड सानिया-तिकाऊ की जोड़ी ने एक घंटे 13 मिनट तक चले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की जर्मिला गाजोसोवा और मैथ्यू एबडन की जोड़ी को तीन सेटों में 2-6, 6-3, 10-2 से मात देकर फाइनल का टिकट कटाया।
सानिया-तिकाऊ की हालांकि शुरुआत कमजोर रही और वे एक भी ब्रेक प्वाइंट हासिल नहीं कर सके। इसके अलावा पहले सेट में दो बार अपनी सर्विस गंवाने का खामियाजा उन्हें 2-6 से सेट गंवाकर भुगतना पड़ा। हालांकि इसके दोनों ने जबरदस्त वापसी करते हुए दूसरे सेट में हाथ आए एकमात्र ब्रेक प्वाइंट को भुनाकर सेट 6-3 से जीतते हुए मैच को टाईब्रेक में पहुंचा दिया।
निर्णायक टाईब्रेक में सानिया-तिकाऊ की जोड़ी ने विपक्षियों को पूरी तरह काबू करते हुए चार बार उनकी सर्विस ब्रेक की और 10-2 से टाईब्रेक जीत लिया।
मिक्स्ड डबल्स के एक अन्य सेमीफाइनल में फ्रांस की क्रिस्टीना म्लाडेनोविक और कनाडा के डेनियल नेस्टर की जोड़ी ने चीन की झेंग जी और अमेरिका के स्काट लिपिस्की की जोड़ी को लगातार सेटों में 6-3, 6-1 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।
ईरानी-विंची ने जीता डबल्स का खिताब
टॉप सीड इटली की सारा इरानी और रोबर्टा विंची ने महिला डबल्स का खिताब अपने पास बरकरार रखा। सारा और विंची की जोड़ी ने रूस की एकातेरिना माकारोवा और एलेना वेस्नीना की तीसरी सीड जोड़ी को 6-4, 3-6, 7-5 से हराया।
तीसरी सीड रूसी जोड़ी ने निर्णायक सेट में दो बार विपक्षी जोड़ी की सर्विस ब्रेक कर 5-2 से बढ़त बनाकर मैच को एक समय रोमांचक मोड़ पर पहुंचा दिया लेकिन फिर सारा और विंची ने मुकाबले में वापसी करते हुए अपने करियर का चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम कर लिया।