{"_id":"adb990ad050ed2719799b682cfb1df46","slug":"sania-hingis-win-bnp-paribas-open-trophy-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ दौर में सानिया मिर्जा","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ दौर में सानिया मिर्जा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 24 Mar 2015 08:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा सोमवार को जारी डबल्स रैंकिंग में अपने सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। सानिया के अब 6885 अंक हैं। गत रविवार को मार्टिना हिंगिस के साथ पारिबास ओपन जीतने के चलते सानिया की रैंकिंग में सुधार हुआ।
विज्ञापन
अब इटली की रॉबर्टा विंची और सारा इरानी ही सानिया से आगे हैं, जिनके एक समान 7640 अंक हैं। इस उपलब्धि पर सानिया ने कहा कि मैं यहां तक पहुंचकर बहुत खुश हूं। मेरा सपना नंबर एक बनने का है और उम्मीद है कि एक दिन मैं वहां तक जरूर पहुंचूंगी।
विज्ञापन
एटीपी रैंकिंग में सोमदेव देववर्मन ने अपना 176वां स्थान बरकरार रखा है। पुरुष डबल्स रैंकिंग में लिएंडर पेस चार स्थान के नुकसान के साथ 25वें पायदान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
हालेप ने जीता खिताब
सिमोना हालेप ने पूर्व चैंपियन येलेना यांकोविच को 2-6, 7-5, 6-4 से हराकर इंडियन वेल्स डब्ल्यूटीए टेनिस टूर्नामेंट के खिताब के साथ अपने कैरियर की सबसे बड़ी खिताबी जीत दर्ज की।
रोमानिया की 23 वर्षीय हालेप सर्बिया की दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी के खिलाफ जीत के साथ इस साल तीन डब्ल्यूटीए खिताब जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। हालेप ने दो घंटे और 37 मिनट चले कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की।
इन दोनों के बीच हमेशा से ही कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। दोनों के बीच अब तक हुए सभी पांच मुकाबले तीन सेट तक खिंचे हैं जिसमें हालेप ने चार में जीत दर्ज की जबकि यांकोविच ने एक मैच में बाजी मारी।
फेडरर को हराकर जोकोविच ने कायम रखा खिताब
दो दिग्गजों के बीच खिताब के लिए हुई इस भिड़ंत में बाजी दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के हाथ लगी। इस सर्बियाई खिलाड़ी ने स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर को 6-3, 6-7, 6-2 से हराकर न केवल इंडियन वेल्स का खिताब कायम रखा बल्कि अपने कैरियर का 50वां एटीपी खिताब भी जीता।
ओपन युग में 50 एटीपी टूर खिताब जीतने वाले जोकोविच 12वें खिलाड़ी हैं। यह चौथी बार है जब जोकोविच ने इंडियन वेल्स खिताब जीता है। इसके साथ ही उन्होंने सर्वाधिक चार बार यह खिताब जीतने के फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। दोनों के बीच अब तक 38 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से फेडरर ने 20 जबकि जोकोविच ने 18 मैच जीते।
नोवाक को इससे पहले फेडरर के खिलाफ हुए पिछले दो मुकाबलों में सीधे सेटों में मात मिली थी, लेकिन इस बार उन्होंने दो घंटे 17 मिनट तक चले मुकाबले में आठ ऐस, 26 विनर्स लगाए और पांच बार फेडरर की सर्विस ब्रेक की। जीत के बाद जोकोविच ने कहा कि मैं यहां एक और खिताब जीतकर बेहद खुश हूं। यह ट्रॉफी सच में काफी भारी है।