{"_id":"14c5ec49426d968b28c30909714cd7f6","slug":"sania-enters-top-5-for-first-time-in-her-career","type":"story","status":"publish","title_hn":"सानिया मिर्जा के करियर में एक और बड़ी उपलब्धि","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
सानिया मिर्जा के करियर में एक और बड़ी उपलब्धि
Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Anonymous User
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सानिया मिर्जा के करियर में एक और उपलब्धि जुड़ी है। वह शीर्ष पांच में शुमार होने वाली पहली भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं।
भारत की शीर्ष टेनिस खिलाड़ी सानिया जारी ताजा डब्लूटीए रैंकिंग के डबल्स में एक स्थान के सुधार के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग भी है।
हाल ही में संपन्न ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन में सानिया और उनकी जोड़ीदार जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक को हार कर बाहर होना पड़ा था।
लेकिन महिला डबल्स के दूसरे दौर में पहुंची सानिया को इससे 130 अंकों का फायदा हुआ जिससे वह 5970 अंकों के साथ रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गईं।
सानिया ने अपनी रैंकिंग पर खुशी जताते हुए कहा, "अपनी तीसरी सर्जरी के बाद वापसी करने पर मेरे लिए चीजें आसान नहीं थी और उस दौरान लग रहा था कि मेरा करियर खत्म होने के करीब पहुंच गया है। लेकिन, उस दौर से उबर कर जबरदस्त वापसी करना और रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंचना मेरे लिए बहुत सुखद है।"
दूसरी ओर, एकल वर्ग में सोमदेव देववर्मन 10 स्थानों की गिरावट के साथ 135वें नंबर पर खिसक गए हैं।