फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   sania defeated in australian open

सानिया मिर्ज़ा ऑस्ट्रेलियन ओपन में हारीं

Sun, 26 Jan 2014 06:22 PM IST
Updated Sun, 26 Jan 2014 06:22 PM IST
विज्ञापन
sania defeated in australian open

सानिया मिर्ज़ा का मिश्रित युगल का तीसरा ग्रैंड स्लैम ख़िताब जीतने का सपना टूट गया है।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित युगल का फ़ाइनल मुक़ाबला रविवार को खेला गया। इसमें भारत की सानिया मिर्ज़ा और रोमानिया के होरिया तेकाऊ की जोड़ी को फ्रांस की क्रिस्टिना मालदोवनिक और कनाडा के डेनियल नेस्टर की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-3 और 6-2 से मात दी।

फ़ाइनल का सफ़र

मेलबर्न पार्क के रॉड लेवर एरिना में इस मैच का पहले सेट 28 मिनट और दूसरा सेट 30 मिनट तक चला।

सेमी फ़ाइनल में सानिया मिर्ज़ा और होरिया की तेकाऊ की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के जार्मिला ग़ाजदसोवा और मैथ्यू एडन की जोड़ी को 2-6, 6-3 और 10-2 (टाई ब्रेकर) से हराया था। यह मैच एक घंटा 13 मिनट तक चला था।
विज्ञापन


क्वार्टर फाइनल में छठी वरीयता वाले सानिया और तेकाऊ ने पाकिस्तान के एसाम उल हक कुरैशी और जर्मनी की जूलिया जार्जेस को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सानिया मिर्ज़ा दो बार मिश्रित युगल ख़िताब जीत चुकी हैं। उन्होंने साल 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और साल 2012 में फ़्रैंच ओपन में महेश भूपति के साथ ये ख़िताब जीते हैं।

ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष सिंगल्स का फ़ाइनल मुक़ाबला रविवार शाम को ही खेला जाएगा। इसमें पहली वरीयता प्राप्त स्पेन के राफ़ेल नडाल का मुक़ाबला आठवीं वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड के स्टैनसिल्स बारनिका के बीच होगा।


इससे पहले महिला एकल के एक घंटा 37 मिनट तक चले मुकाबले में चौथी वरीयता प्राप्त जापान की ली ना ने 20वीं वरीय स्लोवाकिया की डोमीनिका सिबुलकोवा को सीधे सेटों में 7-6(7-3)। 6-0 से हराया था।

यह उनके करियर का दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed