फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Sania And Martina Hingis In St. Petersburg Ladies Trophy-2016 Tennis Tournament

सानिया-हिंगिस की जोड़ी बनी चैंपियन, दर्ज की 40 वीं जीत

Sat, 05 Mar 2016 12:45 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 05 Mar 2016 12:45 PM IST
विज्ञापन
Sania And Martina Hingis In St. Petersburg Ladies Trophy-2016 Tennis Tournament
- फोटो : getty

भारतीय टेनिस स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनकी स्विट्जरलैंड की जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस ने अपना स्वर्णिम अभियान जारी रखते हुए लगातार 40वीं जीत दर्ज करते हुए सेंट पीटर्सबर्ग लेडिस ट्रॉफी टूर्नामेंट का महिला युगल खिताब जीत लिया।

विज्ञापन


टॉप सीड भारत और स्विट्जरलैंड की इस जोड़ी ने खिताबी मुकाबले में रूस की वेरा दुशेविना और चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजसिकोवा की जोड़ी को 6-3, 6-1 से पराजित किया। सानिया और हिंगिस का इस वर्ष का यह चौथा जबकि ओवरऑल 13वां खिताब है।
विज्ञापन


मौजूदा वर्ष की शुरुआत ब्रिस्बेन में खिताब जीतकर करने वाली सानिया और हिंगिस ने इसके बाद सिडनी इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भी अपना खिताबी अभियान बरकरार रखा। इसके अलावा उन्होंने वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में भी महिला युगल खिताब अपने नाम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed