फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   sania and cara enters last 8 at madrid open

मैड्रिड ओपनः अंतिम आठ में पहुंची सानिया और ब्लैक की जोड़ी

Thu, 08 May 2014 06:02 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 08 May 2014 06:02 PM IST
विज्ञापन
sania and cara enters last 8 at madrid open

सानिया मिर्जा और जिंबाब्वे की कारा ब्लैक की पांचवीं सीड जोड़ी मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गई है।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह पुर्तगाल ओपन जीतने वाली सानिया और ब्लैक की जोड़ी ने बुधवार को ताइवान की हाओ चिंग चान और दक्षिण अफ्रीका की चेनेल शीपर्स को दूसरे राउंड के मैच में 6-4, 6-1 से शिकस्त दी।
विज्ञापन


भारत-जिंबाब्वे की जोड़ी ने पहले सेट में 4-1 की बढ़त बना ली थी लेकिन चान और शीपर्स इसे 3-4 करने में सफल रहीं। लेकिन सानिया और ब्लैक ने फिर लगातार दो गेम जीतकर पहला सेट 6-4 से अपने नाम किया और फिर दूसरा सेट आसानी से जीतकर अंतिम आठ में जगह बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन की बड़ी हार
ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन स्विट्जरलैंड के स्टानिसलास वावरिंका को मैड्रिड ओपन टेनिस के दूसरे राउंड में क्वालिफायर खिलाड़ी डोमिनिक थिएम के हाथों सनसनीखेज हार का सामना करना पड़ा।


हालांकि महिला एकल में रूस की मारिया शारापोवा और चीन की ली ना ने तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

वावरिंका को दूसरे राउंड में गैर वरीय खिलाड़ी आस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम ने 1-6, 6-2, 6-4 से हराया। 29 वर्षीय वावरिंका ने अपनी हार के बाद मौसम को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।

पुरुष एकल के अन्य मुकाबलों में 10वीं सीड जापान के केई निशिकोरी ने स्पेन के गुईलेर्मो गार्सिया लोपेज को जबकि पांचवीं सीड स्पेन के डेविड फेरर ने हमवतन एलबर्ट रामोस को हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed