{"_id":"57c16adc4f1c1bb57ed4fb9c","slug":"saketh-myneni-first-time-qualify-for-grand-slam-singles","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 साल की उम्र में पूरा होगा ग्रैंड स्लैम खेलने का सपना","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
28 साल की उम्र में पूरा होगा ग्रैंड स्लैम खेलने का सपना
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 28 Aug 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
साकेत
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टेनिस खिलाड़ी साकेत मियानी को आखिरकार अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खेलने का मौका मिल ही गया। 28 वर्षीय साकेेत मियानी क्वालीफायर्स के जरिए यूएस ओपन के मेन ड्रॉ में जगह बनाने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी भी बन गए हैं।
इससे पहले मियानी ऑस्ट्रेलियन ओपन क्वालीफायर्स के तीसरे राउंड में और फ्रेंच ओपन के दूसरे राउंड में हारकर बाहर हो गए थे। लेकिन इस बार उनका ग्रैंड स्लैम में जगह बनाने की कोशिश नाकाम नहीं हुई।
विश्व रैंकिंग में 143वें पायदान वाले मियानी का मेन ड्रॉ का सफर भी आसान नहीं होगा। पुरुषों की एकल स्पर्धा के मेन ड्रॉ के पहले दौर में उनका मुकाबला चेक रिपब्लिक के 48 वीं रैंक वाले 23 वर्षीय जीरी वीसली से होगा। यदि वह यह मुकाबला जीत भी जाते हैं तो दूसरे दौर में उनकी भिड़ंत विश्व नंबर एक नोवाक जोकोविक से होगी।
विज्ञापन
इसलिए अभी से यह साफ दिखाई पड़ रहा है कि यूएस ओपन में वह बहुत आगे तक की दूरी तय नहीं कर पाएंगे। यदि वह तीसरे दौर तक पहुंचने में सफल होते हैं तो हाल के वर्षों में हुआ सबसे बड़ा उलटफेर होगा। क्वालीफायर्स के दौरान साकेत के दोस्तों का एक समूह साकी स्क्वैड के नाम से साकेत का समर्थन कर रहा था।
किसी ग्रैंड स्लैम के पुरुष युगल के मेन ड्रॉ में जगह बनाने वाले आखिरी भारतीय यूकी भांबरी थे। भांबरी साल 2015 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के मेन ड्रॉ में जगह बनाने में सफल हुए थे। भांबरी की वर्तमान विश्व रैंकिंग 171 है और उन्हें क्वालीफायर के पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा।