फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   saina mirza move to last 8 in doubles

फेडरर की चुनौती खत्म, सानिया की जोड़ी अंतिम 8 में

Mon, 02 Jun 2014 01:02 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 02 Jun 2014 01:02 PM IST
विज्ञापन
saina mirza move to last 8 in doubles

ग्रैंड स्लैम खिताबों के बादशाह स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर फ्रेंच ओपन के पुरुष वर्ग के सबसे बडे़ उलटफेर में लातविया के अर्नेस्ट्स गुलबिस के हाथों चौथे दौर में हारकर बाहर हो गए।

विज्ञापन


18वीं सीड गुलबिस ने अपने करियर का सबसे यादगार प्रदर्शन करते हुए चौथी सीड और 2009 के चैंपियन फेडरर को 6-7, 7-6, 6-2, 4-6, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। गुलबिस 2008 के बाद अपने पहले ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं।
विज्ञापन


टूर्नामेंट के महिला वर्ग में शीर्ष तीन खिलाड़ियों सेरेना विलियम्स, ली ना और एग्निएस्का रद्वांस्का के हारने के बाद पुरुष वर्ग में यह सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच विंबलडन चैंपियन और सातवीं सीड ब्रिटेन के एंडी मरे ने शनिवार का अधूरा मैच निपटाते हुए जर्मनी के फिलिप कोलश्राइबर को पांच सेटों के मैराथन संघर्ष में 3-6, 6-3, 6-3, 4-6, 12-10 से जबकि नोवाक जोकोविच ने एकतरफा मुकाबले में 13वीं सीड फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा को 6-1, 6-4, 6-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में आसानी से प्रवेश कर लिया।

सानिया क्वार्टर फाइनल में, बोपन्ना बाहर
भारत की सानिया मिर्जा जिम्बाब्वे की अपनी जोड़ीदार कारा ब्लैक के साथ महिला डबल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं लेकिन रोहन बोपन्ना की मिक्स्ड डबल्स में चुनौती समाप्त हो गई।

बोपन्ना और स्लोवाकिया की कैटरीना श्रेबोत्निक की दूसरी सीड जोड़ी को आठवीं सीड सर्बिया के नेनाद जिमोनजिच और जर्मनी की जूलिया जार्जिस की जोड़ी ने 2-6, 6-4, 10-5 से हराया।

इससे पहले सानिया और कारा की पांचवीं सीड जोड़ी ने सर्बिया की जेलेना जानकोविच और रूस की एलिसा क्लेबानोवा को लगातार सेटों में 6-3, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उनका मुकाबला टॉप सीड ताइपे की सू वेई सीह और चीन की शुआई पेंग की जोड़ी से होगा। सानिया का मिक्स्ड डबल्स में सफर दूसरे दौर में ही समाप्त हो चुका है।

महिला वर्ग में जारी रहा उलटफेर करा सिलसिला
महिला वर्ग में उलटफेर का सिलसिला जारी रहा और आठवीं सीड जर्मनी की एंजेलिक केर्बर को भी बाहर का रास्ता देखना पड़ा। कनाडा की यूजिनी बुकार्ड ने केर्बर को एकतरफा अंदाज में 6-1, 6-2 से धोकर लगातार दूसरे ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

20 वर्षीय बुकार्ड ने इस वर्ष ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में भी जगह बनाई थी जहां वह चैंपियन ली ना से हारी थीं। 18वीं सीड बुकार्ड ने पहले सेट में बातों ही बातों में 5-0 की बढ़त बना ली और फिर यह सेट मात्र 23 मिनट में निपटाने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा।


उन्होंने पूरे मैच के दौरान शानदार सर्विस की और बेसलाइन से बेहतर ग्रांउड्स्ट्रोक्स खेलकर जर्मन खिलाड़ी को मैच में कहीं टिकने नहीं दिया। इससे पहले सेरेना विलियम्स और एग्निएस्का रद्वांस्का भी बाहर हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed