फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Russian player Yana Sizikova detained over suspected match-fixing at roland garros

फ्रेंच ओपन: मैच फिक्सिंग के संदेह में रूसी खिलाड़ी याना सिजिकोवा को किया गया गिरफ्तार

Fri, 04 Jun 2021 05:06 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 04 Jun 2021 05:06 PM IST
सार

याना सिजिकोवा को सितंबर 2020 में खेल में रिश्वत लेने और संगठित धोखाधड़ी करने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Russian player Yana Sizikova detained over suspected match-fixing at roland garros
रूसी खिलाड़ी याना सिजिकोवा - फोटो : social media

विस्तार

पिछले साल मैच फिक्सिंग में शामिल होने के संदेह में रूस की टेनिस खिलाड़ी याना सिजिकोवा को फ्रेंच ओपन ग्रैंडस्लैम के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को इस बात की जानकारी पेरिस अभियोजन पक्ष के कार्यालय ने दी। कार्यालय के मुताबिक, 26 साल की सिजिकोवा को गुरुवार रात को गिरफ्तार किया गया। उसे सितंबर 2020 में खेल में रिश्वत लेने और संगठित धोखाधड़ी करने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


फ्रांस पुलिस की सट्टेबाजी धोखाधड़ी और मैच फिक्सिंग में विशेषज्ञता इकाई ने पिछले साल अक्तूबर में जांच शुरू की थी। यह इकाई पहले बेल्जियम अधिकारियों के साथ भी पेशेवर टेनिस के निचले स्तर के संदिग्ध फिक्स मैचों की जांच में काम कर चुकी है। कार्यालय ने कहा कि यह जांच रोलां गैरां में पिछले साल एक मैच में संदेह पर केंद्रित है। हालांकि उसने इस मैच की जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन


फ्रांस के खेल दैनिक अखबार 'ला इक्विपे' ने कहा कि, 30 सितंबर को महिला युगल के पहले दौर के मैच में सट्टेबाजी पैटर्न का संदेह हुआ था। उस दिन सिजिकोवा और उनकी जोड़ीदार अमेरिका की मैडिसन ब्रेंगले रोमानिया की एंड्रिया मीटू और पैट्रिसिया मारिया टिग के खिलाफ कोर्ट पर थीं। कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले साल फ्रेंच ओपन में देरी हुई थी, जिससे यह सितंबर और अक्तूबर के शुरू में खेला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed