{"_id":"0f96217d6e26498ce296d9413b97789f","slug":"russia-out-from-fed-cup-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस फेड कप से बाहर, स्विट्जरलैंड सेमीफाइनल में","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
रूस फेड कप से बाहर, स्विट्जरलैंड सेमीफाइनल में
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 08 Feb 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
चार-चार बार के चैंपियन रूस और इटली फेड कप से बाहर हो गए हैं जबकि मौजूदा चैंपियन चेक गणराज्य ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है जहां उसका सामना स्विट्जरलैंड से होगा।
विज्ञापन
रूस को नीदरलैंड ने 3-1 से मात दी जबकि फ्रांस ने इटली को 4-1 से हराया।
18 वर्ष में पहली पारी सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाला स्विट्जरलैंड अब तक फेड कप खिताब नहीं जीत पाया है। उसने जर्मनी को 3-2 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया है।
विज्ञापन