{"_id":"5d850ad88ebc3e016f0b2288","slug":"rohan-bopanna-says-want-to-play-with-divij-sharan-in-tokyo-2020-but-we-need-to-raise-our-ranking","type":"story","status":"publish","title_hn":"'टोक्यो ओलंपिक में शरण के साथ खेलना चाहता हूं' ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
'टोक्यो ओलंपिक में शरण के साथ खेलना चाहता हूं'
Sat, 21 Sep 2019 07:49 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 21 Sep 2019 07:49 AM IST
विज्ञापन
रोहन बोपन्ना
- फोटो : social Media
भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने कहा कि वह अगले साल टोक्यो ओलंपिक के पुरुष युगल में दिविज शरण के साथ जोड़ी बनाना चाहते हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि इसके लिए उन्हें अपनी रैंकिंग में सुधार करना होगा। बोपन्ना ने साल के शुरू में शरण के साथ जोड़ी बनाई थी और पुणे ओपन का खिताब जीता था।
विज्ञापन
बाद में कनाडा के डेनिस शापोवालोव के साथ जोड़ी बनाने वाले बोपन्ना ने कहा, 'मैंने पुणे में दिविज के साथ शुरुआत की थी। मैं और दिविज पूरे साल साथ में खेलना चाहते थे लेकिन हमारी रैंकिंग अच्छी नहीं थी।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'हमें मार्च में मजबूर होकर जोड़ीदार बदलने पड़े क्योंकि हमें किसी भी 500 या मास्टर्स सीरीज में प्रवेश नहीं मिल रहा था। दुर्भाग्य से तब हमारे पास जोड़ीदार बदलने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।'
विज्ञापन
ओलंपिक में शरण के साथ खेलने के बारे में उन्होंने कहा, 'ओलंपिक के लिए निश्चित तौर पर। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारी रैंकिंग इतनी अच्छी रहे कि हम साथ में खेल पाएं। अच्छी बात यह है कि ओलंपिक के लिये रैकिंग की अंतिम समयसीमा फ्रेंच ओपन 2020 है।'