{"_id":"616785a20a3608422a327785","slug":"rohan-bopanna-denis-shapovalov-enter-quarterfinals-bnp-paribas-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"BNP Paribas Open: बोपन्ना-शापोवालोव क्वार्टर फाइनल में","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
BNP Paribas Open: बोपन्ना-शापोवालोव क्वार्टर फाइनल में
Thu, 14 Oct 2021 06:49 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 14 Oct 2021 06:49 AM IST
सार
बोपन्ना-शापोवालोव की जोड़ी ने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव व जान लेनार्ड स्ट्रफ को 7-5, 6-3 से पराजित किया।
विज्ञापन
रोहन बोपन्ना
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और कनाडा के उनके जोड़ीदार डेनिस शापोवालोव बीएनपी पारिबास ओपन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। बोपन्ना-शापोवालोव की जोड़ी ने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव व जान लेनार्ड स्ट्रफ को 7-5, 6-3 से पराजित किया।
विज्ञापन
वहीं एकल में ज्वेरेव ब्रिटेन के एंडी मरे को 6-4, 7-6 से हराकर अंतिम-16 में पहुंचे। महिलाओं में 24वें नंबर की येलेना ओस्तापेंको दूसरी वरीयता प्राप्त इगा स्वितेयक को 6-4, 6-3 से और 19वें नंबर की जेसिका पेगुला चौथे नंबर की इलिना स्वितोलिना को 6-1, 6-1 से उलटफेर का शिकार बनाकर अंतिम आठ में पहुंचीं।
विज्ञापन
एंजेलिक कर्बर, विक्टोरिया अजारेंका, शैल्बी रोजर्स, ओंस जेबुर और एनेट कोंतावित भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं।