फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Rohan Bopanna Becomes India's Highest-Ranked Doubles Player

खिताबी जीत ने रोहन बोपन्ना को दिलाई दोहरी खुशी

Tue, 12 May 2015 03:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 12 May 2015 03:26 PM IST
विज्ञापन
Rohan Bopanna Becomes India's Highest-Ranked Doubles Player

भारत के युगल विशेषज्ञ रोहन बोपन्ना को रविवार को हासिल हुई खिताबी जीत से दोहरी खुशी मिली है। बोपन्ना ने रोमानिया के फ्लोरिन मेगीया के साथ मिलकर रविवार को मैड्रिड ओपन में पुरुषों का एकल खिताब जीता था।

विज्ञापन


इस खिताबी जीत के साथ ही भारतीय टेनिस खिलाड़ी बोपन्ना को एक हजार एटीपी अंक मिले और उन्हें 3 स्थान का फायदा हुआ जिससे वर्ल्ड रैंकिंग में वह 21वें पायदान पर आ गए।
विज्ञापन


तीन स्थान की छलांग के साथ ही वह देश के सबसे शीर्ष वरीयता प्राप्त पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस को पीछे छोड़ा जो इस समय युगल में 24वीं एकल रैंकिंग पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोपन्ना और पेस भारत के एकमात्र खिलाड़ी हैं, जो एटीपी डबल्स रैंकिंग में टॉप-100 में शुमार हैं। बोपन्ना जुलाई 2013 में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी थे तब उन्होंने पाकिस्तान के ऐशाम-उल-हक कुरैशी के जोड़ीदार थे।

सिंगल्स में सोमदेव देववर्मन 173वें पायदान पर रहते हुए भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी बने हुए हैं। उनके बाद युकी भांबरी 6 स्थानों की छलांग के साथ 180वें पायदान पर पहुंच गए।


जबकि डब्ल्यूटीए सूची में सानिया मिर्जा दुनिया की नंबर वन डबल्स खिलाड़ी बनी हुईं हैं। सिंगल्स में अंकिता रैना की रैंकिंग में 6 स्थान का सुधार हुआ है और वह अब 229वें पायदान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed