फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   roger federer withdraws from Tokyo Olympics with knee injury

बड़ी खबर: रोजर फेडरर टोक्यो ओलंपिक से हटे, घुटने की चोट बनी वजह

Tue, 13 Jul 2021 09:55 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 13 Jul 2021 09:55 PM IST
सार

रोजर फेडरर पहले टेनिस खिलाड़ी नहीं है, जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक में न खेलने का फैसला किया हो। इससे पहले कई दिग्गज खिलाड़ी ऐसा कर चुके हैं।

विज्ञापन
roger federer withdraws from Tokyo Olympics with knee injury
रोजर फेडरर - फोटो : ट्विटर

विस्तार

दुनिया के जाने-माने टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर घुटने की चोट के कारण टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गए हैं। 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन फेडरर ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विंटर हैंडल के जरिए दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'विंबलडन के दौरान मुझे दुर्भाग्य से घुटने में चोट लगी, जिसके कारण मैंने फैसला लिया कि कि मुझे टोक्यो ओलंपिक से हट जाना चाहिए।' दरअसल, फेडरर पहले टेनिस खिलाड़ी नहीं है, जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक में न खेलने का फैसला किया हो। इससे पहले कई दिग्गज खिलाड़ी ऐसा कर चुके हैं। लाला बजरी के बादशाह कहने जाने वाले स्पेन के राफेल नडाल भी टोक्यो से अपना नाम वापस ले चुके हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के डॉमिनिक थिएम भी ओलंपिक से हट चुके हैं। बता दें कि नडाल और थिएम विंबलडन में भी नहीं खेले थे। 

विज्ञापन



विज्ञापन


उहापोह की स्थिति में जोकोविच, बोले- टोक्यो ओलंपिक जाने के 50-50 चांस
दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के पास 'गोल्डन स्लैम' पूरा करने का अच्छा अवसर है लेकिन उन्होंने अभी तक टोक्यो ओलंपिक में खेलने का पक्का फैसला नहीं लिया है। दर्शकों की अनुपस्थिति और टोक्यो में कोरोना वायरस से जुड़े कड़े प्रतिबंधों को देखते हुए जोकोविच जापान की यात्रा करने को लेकर उहापोह की स्थिति में हैं। जोकोविच ने रविवार को विंबलडन खिताब जीतने के बाद कहा था, 'मुझे इस बारे में सोचना होगा। मेरी योजना शुरू से ही ओलंपिक खेलों में भाग लेने की थी लेकिन वर्तमान स्थित को देखकर मैं कुछ तय नहीं कर पा रहा हूं। पिछले दो तीन दिनों में मैंने जो कुछ सुना उससे यह अभी 50-50 जैसी स्थिति है।' जोकोविच प्रशंसकों की अनुपस्थिति की खबर से भी निराश हैं। यही नहीं कड़े प्रतिबंधों का मतलब होगा कि उनकी निजी टीम के कुछ लोग ही टोक्यो की यात्रा कर पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्काज ने तोड़ा था फेडरर का 21वां ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना 
हर्बट हर्केज ने आठ बार के चैंपियन रोजर फेडरर को सीधे सेटों में हराकर विंबलडन में सबसे बड़ा उलटफेर किया था। साथ ही फेडरर का 21वां ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना टूट गया। पोलैंड के 14वीं वरीयता प्राप्त हर्केज ने उन्हें 6-3, 7-6 (4), 6-0 से हराकर पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के सेमीफानइल में प्रवेश किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed