फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Roger Federer will miss Australian Open, plans return after Melbourne

ऑस्ट्रेलियाई ओपन नहीं खेलेंगे फेडरर, घुटनों की चोट बनी बाधा, जानें कब करेंगे वापसी?

Mon, 28 Dec 2020 09:29 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 28 Dec 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
Roger Federer will miss Australian Open, plans return after Melbourne
रोजर फेडरर - फोटो : पीटीआई

रोजर फेडरर अपने दाएं घुटने के दो ऑपरेशन के कारण वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भी नहीं खेल पाएंगे। फेडरर के लंबे समय से एजेंट रहे टोनी गॉडसिक ने कहा कि 20 बार का ग्रैंडस्लैम चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई ओपन के बाद एटीपी टूर में वापसी की योजना बना रहे हैं और वह उनके लिए 2021 का टेनिस कैलेंडर तैयार करने पर लगे हुए हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


गॉडसिक ने एसोसिएटेड प्रेस से कहा, 'रोजर ने 2021 ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं खेलने का फैसला किया है, उन्होंने हालांकि अपने घुटने और फिटनेस के मामले में पिछले दो महीनों में अच्छी प्रगति की है, लेकिन अपनी टीम के साथ विचार विमर्श के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ओपन के बाद प्रतिस्पर्धी टेनिस में मजबूत वापसी के लिये यह फैसला किया।'

ऑस्ट्रेलियाई ओपन के मुख्य ड्रॉ के मैच कोरोना वायरस महामारी के कारण तीन सप्ताह बाद से शुरू होंगे। यह टूर्नामेंट अब आठ फरवरी से मेलबर्न पार्क में खेला जाएगा। फेडरर अब दुबई में अभ्यास कर रहे हैं, उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2020 के बाद से कोई टूर्नामेंट नहीं खेला है।

एंडी मरे को वाइल्ड कार्ड एंट्री

Roger Federer will miss Australian Open, plans return after Melbourne
एंडी मरे - फोटो : ट्विटर

पांच बार के फाइनलिस्ट एंडी मरे पिछले कुछ वर्षों से कूल्हे की चोट से जूझते रहे हैं, जिसका उन्हें आपरेशन करवाना पड़ा था। इससे वह विश्व रैंकिंग में 122वें स्थान पर खिसक गए। ऑस्ट्रेलियाई ओपन के टूर्नामेंट निदेशक क्रेग टिले ने कहा, ‘हम खुले दिल से एंडी का मेलबर्न में स्वागत करते हैं। पांच बार का फाइनलिस्ट होने के कारण वह ऑस्ट्रेलियाई ओपन में कई शानदार मैचों का हिस्सा रहे हैं।’

ऑस्ट्रेलियाई ओपन इस बार अपने निर्धारित कार्यक्रम से तीन सप्ताह बाद आठ से 21 फरवरी के बीच खेला जाएगा ताकि खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर 14 दिन पृथकवास पर बिता सकें। भारत के सुमित नागल, चीन की वांग झियु, ऑस्ट्रेलिया के थनासी कोकिनाकिस को भी वाइल्ड कार्ड से प्रवेश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed