{"_id":"5da85e178ebc3e939e4716c3","slug":"roger-federer-says-he-will-play-french-open-next-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विस स्टार रोजर फेडरर अगले साल लेंगे फ्रेंच ओपन में हिस्सा","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
स्विस स्टार रोजर फेडरर अगले साल लेंगे फ्रेंच ओपन में हिस्सा
Thu, 17 Oct 2019 05:57 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 17 Oct 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
रोजर फेडरर
- फोटो : सोशल मीडिया
स्विटजरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने गुरुवार को कहा कि वह अगले साल फ्रेंच ओपन में भाग लेंगे।
विज्ञापन
इस 38 वर्षीय खिलाड़ी ने सीएनएन से कहा, 'मैं फ्रेंच ओपन में भाग लूंगा। मैं संभवत: उससे पहले ज्यादा नहीं खेलूंगा क्योंकि मुझे इससे (टेनिस) से इतर कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताने की जरूरत है।'
फेडरर ने तीन साल तक अनुपस्थित रहने के बाद इस साल फ्रेंच ओपन में वापसी की थी जहां वह सेमीफाइनल में राफेल नडाल से हार गए थे। वह अगले साल तोक्यो ओलंपिक में खेलने की पहले ही पुष्टि कर चुके हैं।
विज्ञापन