{"_id":"5c7d5b40bdec22142c5c9bc8","slug":"roger-federer-reaches-on-fourth-number-in-atp-ranking","type":"story","status":"publish","title_hn":"करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर जीवन, 100वां खिताब जीतकर इस नंबर पर पहुंचे फेडरर","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर जीवन, 100वां खिताब जीतकर इस नंबर पर पहुंचे फेडरर
Mon, 04 Mar 2019 10:37 PM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
roger federer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीवन नेदुचेझियान को दुबई में हुए एटीपी 500 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने का ईनाम करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग के रूप में मिला है। जीवन करियर की सर्वश्रेष्ठ 68वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। वहीं उनके जोड़ीदार पूरव राजा 17 स्थान के फायदे से 79वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
दिग्गज लिएंडर पेस को 23 स्थान का नुकसान हुआ है और वह 96 नंबर पर खिसक गए हैं। रोहन बोपन्ना (38) देश के शीर्ष युगल खिलाड़ी बने हुए हैं। उनके जोड़ीदार दिविज शरण (40,-1) दूसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन
एकल में प्रजनेश गुणेश्वरन तीन पायदान नीचे 97वें, रामकुमार रामनाथन एक स्थान ऊपर 136, यूकी भांबरी 171वें, साकेत माइनेनी 246वें और शशि कुमार मुकुंद 270वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
हाल ही में अपना रिकॉर्ड 100वां एटीपी खिताब जीतने वाले रोजर फेडरर तीन स्थान की छलांग लगाकर एटीपी रैंकिंग में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। नोवाक जोकोविच दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बने हुए हैं। राफेल नदाल दूसरे और अलक्जेंडर ज्वेरेव तीसरे नंबर पर हैं।
दुबई में फाइनल में फेडरर से हारने वाले स्टेफानोस सितसिपास करियर की सर्वश्रेष्ठ 10वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। वह शीर्ष दस में पहुंचने वाले 1998 के बाद पैदा होने वाले पहले जबकि 1991 के बाद पैदा होने वाले खिलाड़ियों में सातवें।
मारिन सिलिच 2016 के बाद पहली बार शीर्ष दस से बाहर होकर 11वें नंबर पर पहुच गए हैं। जुआन डेल पोत्रो पांचवें, केविन एंडरसन छठे, केई निशिकोरी सातवें, डोमिनिक थिएम आठवें और जॉन इस्नेर नौवें नंबर पर हैं।