फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Roger Federer, Novak Djokovic and Rafael Nadal are going to start their new session

जोकोविच, नडाल और फेडरर का क्या है अगला प्लान, ऐसे करने जा रहे नए सत्र की शुरुआत

Mon, 16 Sep 2019 11:06 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 16 Sep 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
Roger Federer, Novak Djokovic and Rafael Nadal are going to start their new session
जोकोविच-फेडरर-नडाल

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच 2020 सत्र की शुरुआत ब्रिसबेन, राफेल नडाल पर्थ जबकि रोजर फेडर सिडनी में करेंगे। सोमवार को एटीपी कप के ड्रॉ के बाद यह तय हुआ। एटीपी कप नई विश्व टेनिस टीम प्रतियोगिता है। चैंपियनशिप का आयोजन मेलबर्न में साल के पहले ग्रैंडस्लैम से पूर्व तीन से 12 जनवरी तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 24 देश हिस्सा लेंगे जिन्हें छह ग्रुपों में बांटा गया है।

विज्ञापन


मैचों का आयोजन सिडनी, ब्रिसबेन और पर्थ में किया जाएगा। प्रत्येक टीम में पांच खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है। राउंड रोबिन चरण के बाद टीमें नाकआउट में जगह बनाएंगी। शीर्ष 30 में शामिल अधिकांश खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट में खेलने की संभावना है। प्रत्येक मुकाबले में दो एकल और एक युगल मैच होगा।
विज्ञापन


सिडनी में ड्रा के बाद जोकोविच की सर्बिया की टीम को ब्रिसबेन में फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका, जर्मनी, यूनान, कनाडा और वाइल्ड कार्ड धारक ऑस्ट्रेलिया का सामना करना है। नडाल की स्पेन की टीम को पर्थ में जापान, जार्जिया, रूस, इटली और अमेरिका से भिड़ना है जबकि फेडरर की स्विट्जरलैंड की टीम सिडनी में बेल्जियम, आस्ट्रिया, क्रोएशिया, अर्जेन्टीना और ब्रिटेन से भिड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed