{"_id":"5c797527bdec22738f520c9c","slug":"roger-federer-enters-in-dubai-open-2019-to-defeats-borna-coric-6-2-6-2-in-semifinals","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजर फेररर दुबई ओपन के फाइनल में, 100वें खिताब के लिए सिटसिपास से होगी भिड़ंत","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
रोजर फेररर दुबई ओपन के फाइनल में, 100वें खिताब के लिए सिटसिपास से होगी भिड़ंत
Fri, 01 Mar 2019 11:43 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
रोजर फेडरर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियन ओपन के अंतिम-16 में हार के बाद अपना पहला टूर्नामेंट खेल रहे बीस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोजर फेररर ने दुबई टेनिस चैंपियनशिप में जीत के साथ शानदार वापसी की। स्विस स्टार फेडरर ने शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले में क्रेएशिया के टेनिस स्टार बोरना कोरिक को 6-2,6-2 से हरा दिया।
विज्ञापन
इस जीत के साथ ही वह दुबई टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। फाइनल में अब उनका मुकाबला ग्रीस के युवा सनसनी स्टेफानोस सिटसिपास से होगा। शनिवार को 100वें खिताब के लिए फेडरर का सामना ग्रीस के युवा स्टार सिटसिपास से होगा।
विज्ञापन
दूसरी तरफ युवा सनसनी स्टेफानोस सिटसिपास ने सेमीफाइनल में फ्रांस के खिलाड़ी गेल मोनफिल्स को 4-6, 7-6 (7/4), 7-6 (7/4) से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। बता दें कि 20 वर्षीय युवा टेनिस स्टार सिटसिपास ने मौजूदा चैंपियन रोजर फेडरर को ऑस्ट्रेलियाई ओपन के चौथे दौर से बाहर का रास्ता दिखाकर बड़ा उलटफेर करते हुए विश्व टेनिस में अपनी धमाकेदार उपस्थिति दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
नेक्स्टजेन फाइनल्स के चैंपियन सिटसिपास ने रॉड लेवर एरेना में खेले गए मुकाबले में अपने से 17 साल सीनियर और 20 बार के ग्रैंड स्लैम खिताब विजेता फेडरर को पांच सेट तक चले कड़े मुकाबले में 6-7 (11-13), 7-6 (7/3), 7-5, 7-6 (7/5) से हराकर सनसनी फैला दी थी।