फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   roger federer and Rafael Nadal to meet in French Open semi-finals

फ्रेंच ओपन: फेडरर और नडाल के बीच होगी सेमीफाइनल की जंग

Tue, 04 Jun 2019 11:36 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Tue, 04 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
roger federer and Rafael Nadal to meet in French Open semi-finals
फेडरर-नडाल - फोटो : pti

मौजूदा चैंपियन राफेल नडाल और उनके कट्टर प्रतिद्वंद्वी रोजर फेडरर ने मंगलवार को अपने अपने मैच जीतकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में रोमांचक मुकाबले की नींव रखी। 

विज्ञापन


नडाल ने जापान के केई निशिकोरी को 6-1, 6-1, 6-3 से हराकर 12वीं बार रोलां गैरां में सेमीफाइनल में जगह बनाई। अपने 12वें फ्रेंच खिताब की जीत की कवायद में लगे नडाल की यह फ्रेंच ओपन में 91वीं जीत है। फेडरर ने एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हमवतन स्विस खिलाड़ी स्टैन वावरिंका को 7-6 (4), 4-6, 7-6 (5), 6-4 से पराजित किया। 
विज्ञापन


37 वर्षीय फेडरर पिछले 28 वर्षों में ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज पुरूष खिलाड़ी बन गये हैं। नडाल का फेडरर पर अब तक 23-15 से बेहतर रिकार्ड है लेकिन इन दोनों के बीच पिछले पांच मुकाबलों में स्विस खिलाड़ी ने जीत दर्ज की है। इससे पहले महिला वर्ग में योहाना कोंटा ने अमेरिका की सलोने स्टीफेंस को शिकस्त देकर पिछले 36 साल में फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल पहुंचने वाली पहली ब्रिटिश महिला बनीं।    
विज्ञापन
विज्ञापन


टूर्नामेंट में 26वीं वरीयता प्राप्त कोंटा ने पिछले साल की उपविजेता को 6-1, 6-4 से मात दी। सेमीफाइनल में उनका सामना चेक गणराज्य की युवा खिलाड़ी मार्केटा वोनड्रोयूसोवा या क्रोएशिया की पेत्रा मार्टिच के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले की विजेता से होगा। 

कोंटा से पहले जो डूरे 1983 में फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली आखिरी ब्रिटिश महिला खिलाड़ी थी। कोंटा की यह उपलब्धि और भी खास है क्योंकि इससे पहले वह टूर्नामेंट में चार बार भाग ले चुकी है लेकिन एक भी मैच जीतने में नाकाम रही थी। 

क्वींस क्लब टूर्नामेंट से कोर्ट पर वापसी करेंगे मरे

roger federer and Rafael Nadal to meet in French Open semi-finals
Andy Murray

दुनिया के पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे कूल्हे की सर्जरी से उबरने के बाद इस महीने क्वींस क्लब टूर्नामेंट में युगल मुकाबले से कोर्ट पर वापसी करेंगे। तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन मरे जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद पहली बार प्रतिस्पर्धी मुकाबला खेलेंगे।

क्वींस क्लब टूर्नामेंट 17 जून से शुरू होगा। दो बार ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता इस खिलाड़ी ने कहा कि वह युगल में फैलिसिआनो लोपेज के साथ जोड़ी बनाकर खेलेंगे जो प्रतिस्पर्धी मुकाबलों में वापसी की तरफ उनका अगला कदम होगा।

मरे ने कहा कि खेल में वापसी की कोशिश के तहत क्वींस क्लब आदर्श जगह है। वह इस ग्रासकोर्ट टूर्नामेंट की पांच बार एकल ट्रॉफी जीत चुके हैं। कूल्हे की दूसरी सर्जरी के बाद पिछले कुछ समय से मरे को दर्द की शिकायत नहीं है और उन्होंने अभ्यास में अच्छी प्रगति की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed