{"_id":"5b3d01804f1c1bbc248b477c","slug":"roger-federer-and-milos-raonic-enter-into-wimbledon-third-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंबलडन 2018: रोजर फेडरर व रॉओनिक तीसरे दौर में, अजारेंका की हुई छुट्टी ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
विंबलडन 2018: रोजर फेडरर व रॉओनिक तीसरे दौर में, अजारेंका की हुई छुट्टी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
रोजर फेडरर व रॉओनिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ बार के चैंपियन रोजर फेडरर ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए बुधवार को विंबलडन के तीसरे दौर में जगह बना ली। 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्विस स्टार ने दूसरे दौर में स्लोवाकिया के लुकास लॉको को आसानी से 6-4, 6-4, 6-1 से पराजित किया।
विज्ञापन
कनाडा के मिलोस रॉओनिक ने ऑस्ट्रेलिया के जॉन मिलमैन को 7-6, 7-6, 7-6 से और डेनिस नोवाक ने लुकास पउौली को 6-4, 6-2,6-7, 3-6, 6-2 से हराया। अब यह दोनों तीसरे दौर में आमने-सामने होंगे। अन्य मुकाबलों में सैम क्वेरी ने सर्गी को 7-6, 6-3, 6-3 से, गेल मोनफिल्स ने पाओलो लारेंजी को 3-6, 6-3, 7-6, 7-6 से और एड्रियन मानरिनो ने रेयान हैरीसन को 7-5, 7-5, 7-6 से मात देकर तीसरे दौर का टिकट कटाया।
विज्ञापन
प्लिस्कोवा ने की अजारेंका की छुट्टी
दो बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन विक्टोरिया अजारेंका को दूसरे दौर में चेक रिपब्लिक की कैरोलिना प्लिस्कोवा के हाथों 3-6, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा। वीनस विलियम्स ने अलेक्जेंद्रा 4-6, 6-0, 6-1 से, मडिसन कीज ने लुकसीका को 6-4, 6-3 से, लुसी साफारोवा ने एग्निएस्का रदवांस्का 7-5, 6-4 से और डोना ने रेबेका पीटरसन को 7-5, 6-4 से शिकस्त देकर तीसरे दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन
क्वितोवा भी पहले दौर में बाहर
स्लोएन स्टीफंस, इलिना स्वितोलिना और मारिया शारापोवा के बाद दो बार की पूर्व चैंपियन पेत्रा क्वितोवा भी विंबलडन के पहले ही दौर में उलटफेर का शिकार हो गईं। चेक गणराज्य की आठवीं वरीय क्वितोवा को बेलारूस की अलक्संद्रा सस्नोविच के हाथों 4-6, 6-4, 0-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।