{"_id":"5c1d0ea3bdec2256a7705135","slug":"ramanathan-and-gunneswaran-gets-wild-card-entry-at-tata-open-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुणेश्वरन, रामनाथन को टाटा ओपन महाराष्ट्र में वाइल्ड कार्ड से मिला प्रवेश","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
गुणेश्वरन, रामनाथन को टाटा ओपन महाराष्ट्र में वाइल्ड कार्ड से मिला प्रवेश
Fri, 21 Dec 2018 09:32 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Fri, 21 Dec 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
ramnathan and gunneswaran
भारत के शीर्ष एकल टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन को 31 दिसंबर से पांच जनवरी तक खेले जाने वाले टाटा ओपन महाराष्ट्र एटीपी टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ में शुक्रवार को वाइल्ड कार्ड से प्रवेश मिला। गुणेश्वरन के अलावा रामकुमार रामनाथन को भी वाइल्ड कार्ड से सीधे मुख्य ड्रॉ में प्रवेश मिलेगा जबकि एसके मुकुंद और साकेत मायनेनी को मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने के लिये क्वालीफायर्स की चुनौती से पार पाना होगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस यहां के महालुंगे बालेवाड़ी स्टेडियम में खेले जाने वाले टूर्नामेंट का उद्धाटन करेंगे।
विज्ञापन
टूर्नामेंट के निदेशक प्रशांत सुतार ने कहा, 'टाटा ओपन महाराष्ट्र एशिया के सर्वश्रेष्ठ एटीपी विश्व टूर आयोजनो में से एक है। इसमें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जिन्हें सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं दी जा रही है। इसके साथ ही गुणेश्वरन के जैसे देश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच मुहैया किया जा रहा है।'
विज्ञापन
आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा। गुणेश्वरन के लिए यह साल शानदार रहा है। 29 साल का यह खिलाडी 2018 की शुरूआत में विश्व रैंकिंग में 243वें स्थान पर था लेकिन वह नवंबर में रैंकिंग में 104वें स्थान पर पहुंचे गया। गुणेश्वरन की मौजूदा रैंकिंग 107 है और वह सीधे मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनेंगे।
विज्ञापन
टूर्नामेंट में शीर्ष 50 रैंकिंग के पांच खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाएंगे जिसमें गत विजेता फ्रांस के जाइल्स सिमोन (विश्व रैंकिंग 30) भी शामिल है। सिमोन के अलावा विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन, क्रोएशिया के मारिन सिलिच (विश्व रैंकिंग सात), कोरिया के हेओन चुंग (विश्व रैंकिंग 25) और ट्यूनिशिया के मालेक जाजिरि (विश्व रैंकिंग 45) भी टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी पेश करेंगे।