{"_id":"5e5b6e498ebc3ef3a7641bef","slug":"rafael-nadal-won-the-mexico-open-title-by-defeating-fritz","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mexico Open 2020: फ्रिट्ज को हराकर नडाल ने जीता 85वां खिताब","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Mexico Open 2020: फ्रिट्ज को हराकर नडाल ने जीता 85वां खिताब
Sun, 01 Mar 2020 01:41 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 01 Mar 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
Rafel Nadal-Taylor Fritz
- फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी राफेल नडाल ने शनिवार को यहां गैरवरीय टेलर फ्रिट्ज को सीधे सेटों में हराकर एटीपी मैक्सिको ओपन का खिताब जीत लिया। यह 2020 का उनका पहला खिताब है। नडाल ने अमेरिका के फ्रिट्ज को 6-3, 6-2 से हराकर तीसरी बार मैक्सिको ओपन का खिताब जीता।
विज्ञापन
इससे पहले वह 2013 और 2015 में भी यहां खिताब जीत चुके हैं। नडाल के करियर का यह 85वां खिताब है। पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में हार के बाद पहला टूर्नामेंट खेल रहे 33 साल के नडाल ने टूर्नामेंट के दौरान एक भी सेट नहीं गंवाया। इस टूर्नामेंट में नडाल की यह 19वीं जीत है जबकि दो बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन