फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   rafael nadal will clash against stefanos tsitsipas in semifinals of australian open

ऑस्ट्रेलियन ओपन : 30वीं बार ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचे नडाल, सिटसिपास से मिलेगी चुनौती

Wed, 23 Jan 2019 12:44 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Wed, 23 Jan 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
rafael nadal will clash against stefanos tsitsipas in semifinals of australian open
राफेल नडाल

दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी राफेल नडाल ने सभी चारों ग्रैंड स्लैम खिताब दो या उससे अधिक बार जीतने वाला ओपन ईरा का पहला खिलाड़ी बनने की उम्मीदें जिंदा रखी हैं। 

विज्ञापन


स्पेनिश स्टार नडाल ने मंगलवार को गैर वरीय अमेरिकी खिलाड़ी फ्रांसिस टिफोउ को 6-3,6-4,6-2 से शिकस्त देकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 32 वर्षीय नडाल का सामना अब 20 वर्षीय ग्रीक के स्टेफानोस सिटसिपास से होगा। 
विज्ञापन


'जाइंट किलर' सिटसिपास ने स्पेन के रॉबर्टो बातिस्ता को तीन घंटे 15 मिनट तक चले मुकाबले में 7-5,4-6, 6-4,7-6(7-2) से पराजित किया। सिटसिपास ने अपने पिछले मुकाबले में 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोजर फेडरर को हराकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर और अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। इसके साथ ही वह किसी ग्रैंड स्लैम के अंतिम आठ में पहुंचने वाले ग्रीक के पहले खिलाड़ी बने थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


11 साल में चौथी बार : नडाल पिछले 11 वर्षों में (2009) में एकमात्र खिताब जीतने के बाद चौथी बार, जबकि कुल छठी बार मेलबर्न में सेमीफाइनल में पहुंचे। 

सिटसिपास अंतिम-चार में पहुंचने वाले सबसे युवा खिलाड़ी : इस जीत के साथ ही 20 साल 168 दिन के ग्रीक के सिटसिपास किसी ग्रैंड स्लैम के अंतिम चार में पहुंचने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने नोवाक जोकोविच का रिकॉर्ड तोड़ा। 

जोकोविच ने 2007 में फ्रेंच ओपन में यह उपलब्धि हासिल की थी। वहीं मेलबर्न में वह एंडी रोड्रिक (2003) के बाद सबसे युवा खिलाड़ी बने। चौदहवीं वरीय सिटसिपास ने इस टूर्नामेंट के अपने सभी पांच मैच चार सेट में ही जीते हैं।     

मेलबर्न में एक फिर सेमीफाइनल में पहुंचना मेरे लिए बहुत भावनात्मक पल है। मेरे पूरे करियर में यहां कोई न कोई दिक्कत रही है। मैं यहां जिस तरह से खेला उससे बहुत खुश हूं। -राफेल नडाल

यह बड़ी जीत है। मैं बहुत खुश हूं। मैं आज बहुत बढ़िया खेला। अब लोगों को यह विश्वास होगा की मेरी पिछली जीत (तुक्का) नहीं थी। - स्टेफानोस सिटसिपास 


कोलिंस के सामने होंगी क्विटोवा 

अमेरिका की 44वीं रैंकिंग की डेनिएल कोलिंस ने रूस की एनेस्तेसिया पावलिचेनकोवा को 2-6,7-5,6-1 से हराकर अपने पदार्पण ऑस्ट्रेलियन ओपन को ही यादगार बना डाला। दुनिया की 35वें नंबर की खिलाड़ी कोलिंस ने मौजूदा ऑस्ट्रेलियन ओपन के पांच मैचों से पहले किसी भी ग्रैंड स्लैम में कोई मुकाबला नहीं जीता था। 

पहली बार किसी ड्रीम ग्रैंड स्लैम के अंतिम चार में पहुंचीं 25 वर्षीय कोलिंस की टक्कर अब चेक गणराज्य की आठवीं वरीय पेत्रा क्विटोवा से होगी। छठी वरीय क्विटोवा ने ऑस्ट्रेलिया की एश्लघे बार्टी को 6-1,6-4 से मात पराजित किया। वर्ष 2016 में चोर के हमले से घायल होने के बाद से  दो बार की विंबलडन चैंपियन 28 वर्षीय क्विटोवा पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंची हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed