{"_id":"f9a3f771e01f18809520b84df34c7d46","slug":"rafael-nadal-stroms-in-second-round-at-wimbledon","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदाल और सेरेना की धमाकेदार जीत","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
नदाल और सेरेना की धमाकेदार जीत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 25 Jun 2014 03:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरी सीड स्पेन के राफेल नदाल और अमेरिका की टॉप सीड महिला खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने विंबलडन के दूसरे दौर में आसानी से जगह बना ली।
विज्ञापन
नदाल ने पुरुष सिंगल्स में स्लोवाकिया मार्टिन किरिजन को 4-6, 6-3, 6-3, 6-3 से जबकि सेरेना ने महिला सिंगल्स में हमवतन अना तातिस्विला को 6-1, 6-2 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
शीर्ष वरीयता प्राप्त सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने कजाखिस्तान ने आंद्रे गोलुबेव को 6-0, 6-1, 6-4 से हराया। इसके अलावा चौथी सीड स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर ने इटली के पाओलो लोरेंजी को 6-1, 6-1, 6-3 से ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
उनके हमवतन खिलाड़ी स्टेनिसलास वावरिंका ने पुर्तगाल के जोआओ सौसा को 6-3, 6-4, 6-3 से हराया।
वहीं, महिला वर्ग में दूसरी सीड ली ना ने पोलैंड की पाउलो कानिया की चुनौती को 7-5, 6-2 से ध्वस्त कर दी। चौथी वरीय पोलैंड की एग्निस्ज्का रदवांस्का ने रोमानिया की आंद्रिया मीतू को 6-2, 6-1 से, 16 वीं सीड डेनमार्क की कैरोलिन वोज्नियास्की ने इजरायल की साहर पीर को 6-3, 6-0 से हराया।
सोमदेव पहले दौर में हारे
भारत के सोमदेव देववर्मन मंगलवार को पांच सेटों के मैराथन मुकाबले में संघर्ष करने के बाद विंबलडन पुरुष सिंगल्स के पहले दौर में 15वीं सीड पोलैंड के जेर्जी जोनोविच के हाथों 4-6, 6-3, 6-3, 3-6, 6-3 से हारकर बाहर हो गए।
हालांकि सोमदेव ने पहला सेट 6-4 से जीत लिया लेकिन इसके बाद वह अपनी लय कायम नहीं रख सके।