{"_id":"5d4f8f488ebc3e6c9f0f8c1c","slug":"rafael-nadal-reaches-montreal-masters-final-as-injured-gael-monfils-withdraws","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉकओवर के साथ मॉन्ट्रियल मास्टर्स कप के फाइनल में पहुंचे नडाल","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
वॉकओवर के साथ मॉन्ट्रियल मास्टर्स कप के फाइनल में पहुंचे नडाल
Sun, 11 Aug 2019 10:02 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 11 Aug 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
जीत के बाद राफेल नडाल
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेन के दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल शनिवार को बिना किसी गेंद को निशाना बनाए ही मॉन्ट्रियल रोजर्स कप के फाइनल में पहुंच गए हैं। सेमीफाइनल में गेल मोनफिल्स टखने की चोट के कारण कोर्ट पर नहीं उतर सके, इसकी वजह से नडाल को वॉकओवर मिल गया।
विज्ञापन
मॉन्ट्रियल कप में नडाल का खिताबी मुकाबाल रूस के खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव से रविवार को होगा। सेमीफाइनल में डेनियल मेदवेदेव ने अपने हमवतन खिलाड़ी करेन खचानोव को हराकर मॉन्ट्रियल रोजर्स कप के फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
नडाल शुक्रवार की रात 2-6, 6-1, 6-2 से इटली के नंबर सात फाबियो फोगनिनी को हराकर रोजर्स कप के सेमीफाइनल में पहुंचे थे। जीत बाद नडाल ने कहा था कि ' यह एक अप-डाउन मैच था, लेकिन मेरे लिए एक सकारात्मक मैच था। मैं बेहतर खेल रहा हूं।'
विज्ञापन