एलान: नडाल के बाद ओसाका भी विम्बलडन से हटीं, ओलंपिक खेलेंगी नाओमी
राफेल नडाल विम्बलडन और टोक्यो ओलंपिक नहीं खेलने का एलान किया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने कहा कि वह आराम करना चाहते हैं, इसलिए वह नहीं खेलेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राफेल नडाल और नाओमी ओसाका ने विम्बलडन से नाम वापस ले लिया है और कोरोना महामारी के कारण पिछले साल रद्द हुए इस सबसे पुराने टेनिस ग्रैंडस्लैम की चमक इससे कुछ फीकी हो गई है।दो बार के चैम्पियन नडाल ने सोशल मीडिया पर सिलसिलेवार पोस्ट करके गुरुवार को यह जानकारी दी कि वह विम्बलडन और टोक्यो ओलंपिक नहीं खेलेंगे ताकि अपने शरीर को जरूरी आराम दे सकें। 35 बरस के नडाल ने कहा, 'मेरा लक्ष्य अपने कैरियर को विस्तार देना है और वह करना है जिससे मुझे खुशी मिले।' वहीं, ओसाका के एजेंट स्टुअर्ट डुगुइड ने कहा कि चार बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन ओसाका विम्बलडन नहीं खेलेंगी और तोक्यो ओलंपिक में भाग लेंगी। उन्होंने लिखा, 'वह परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता रही है । वह ओलंपिक की तैयारी कर रही है और अपने देश में खेलने को लेकर रोमांचित है।'
ओसाका का जन्म जापान में हुआ था और उनके पिता हैती से जबकि मां जापानी है। जब वह तीन वर्ष की थी, तभी परिवार अमेरिका आ बसा था। दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी ओसाका ने इस साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीता लेकिन विवादों के बीच फ्रेंच ओपन से नाम वापस ले लिया। उन्हें मीडिया से अनिवार्य बातचीत के नियम पर ऐतराज था और पहले दौर की जीत के बाद उन्होंने मीडिया से बात नहीं की।