{"_id":"8bd91422dee5d40a50a145dc8b5e66d2","slug":"rafael-nadal-give-statement-about-french-open-2015-final-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करियर के सबसे बुरे दौर में लाल बजरी का बादशाह","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
करियर के सबसे बुरे दौर में लाल बजरी का बादशाह
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 09 Jun 2015 04:13 PM IST
विज्ञापन
फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नोवाक जोकोविच के हाथो मिली करारी हार के बाद राफेल नडाल के बुरे दिन शुरू हो गए है। नडाल करियर की सबसे निचली रैंकिंग में पहुंच गए है।
विज्ञापन
लाल बजरी के शहंशाह और 9 बार फ्रेंच ओपन जीत चुके नडाल के करियर को बड़ा झटका तब लगा जब वह नोवान के हाथो हार गए। रैंकिंग में नडाल अब दसवें नंबर पर पहुंच गए है।
विज्ञापन
2005 में डेब्यु करने वाले राफेल नडाल की लाल बजरी में अपने पिछले 72 मैचों में से दूसरी हार है। इनदिनों नडाल स्टटगार्ट ओपन की तैयारियों में व्यस्त है।
सोमवार को मीडिया से बातचीत में जब राफेल नडाल से पूछा गया कि क्या उन्होंने रविवार को हुए फ्रेंच ओपन का फाइनल मैच देखा।
नडाल ने जवाब दिया कि वह आजकल ट्रेनिंग में व्यस्त है इसलिए वह मैच नहीं देख पाए। आपको बता दें कि नडाल और एंडी मरे जैसे दिग्गजों को हराकर फानइल में पहुंचे नोवाक जोकोविच को स्टान वांवरिंका ने हरा दिया।
विज्ञापन
वांवरिंका ने अपने से कहीं ज्यादा फेमस और प्रतिभावान टेनिस खिलाड़ी जोकोविच को 4-6, 6-4, 6-3 और 6-4 से हराया और खिताब पर कब्जा किया।