फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Rafael Nadal and Serena Williams reach Rogers Cup semis

रोजर्स कप के सेमीफाइनल में पहुंचे राफेल नडाल और सेरेना विलियम्स

Sat, 10 Aug 2019 01:32 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 10 Aug 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
Rafael Nadal and Serena Williams reach Rogers Cup semis
राफेल नडाल

दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी राफेल नडाल राफेल नडाल ने शुक्रवार रात 2-6, 6-1, 6-2  से इटली के नंबर सात फाबियो फोगनिनी को हराकर रोजर्स कप के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। जीत बाद नडाल ने कहा कि ' यह एक अप-डाउन मैच था, लेकिन मेरे लिए एक सकारात्मक मैच था। मैं बेहतर खेल रहा हूं।'

विज्ञापन


नडाल को इस क्वार्टरफाइनल में जीत हासिल करने में दो घंटे लगे। वहीं कई शीर्ष वरीय खिलाड़ी जैसे डोमिनिक थिएम और एलेंक्जेंडर ज्वेरेव बाहर हो गए।  आस्ट्रिया के थिएम को जहां रूस के आठवें वरीय दानिल मेदवेदेव से हार मिली । वहीं, तीसरे नंबर के खिलाड़ी ज्वेरेव रूस के छठे वरीय कारेन खाचानोव से 74 मिनट में 3-6 3-6 से पराजित हो गए। 

विज्ञापन


सेरेना विलियम्स ने भी शुक्रवार रात रोजर्स कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया, सेरेना ने जापान की नाओमी ओसाका को 6-3, 6-4 से हराया। फ्लशिंग मिडोज पर अमेरिकी ओपन की तैयारियों में जुटी सेरेना इस तरह अपने चौथे टोरंटो खिताब की उम्मीद लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर उन्होंने 2001, 2011 और 2013 में जीत हासिल की थी। सेमीफाइनल में सेरेना का सामना चेक गणराजय की क्वालीफायर मारी बुजकोवा से होगा, जो विम्बलडन चैम्पियन सिमोना हालेप के चोट के कारण रिटायर होने से अगले दौर में पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed