{"_id":"187804ddd80340992a64f5d1704d8588","slug":"pune-marathas-wins-first-champions-tenins-league-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे की टीम बनी चैंपियन, जीते एक करोड़ रुपए","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
पुणे की टीम बनी चैंपियन, जीते एक करोड़ रुपए
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 27 Nov 2014 04:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरुषों के अहम सिंगल्स मुकाबले में मार्कोस बाघदातिस के वर्ल्ड नंबर 16 केविन एंडरसन को हराने के साथ ही पुणे मराठाज ने पहला चैंपियंस टेनिस लीग (सीटीएल) खिताब जीत लिया।
फाइनल में पुणे की टीम ने दिल्ली ड्रीम्स को 27-23 से शिकस्त दी। एंडरसन ने बड़े शॉट लगाए लेकिन बाघदातिस ने अपने अनुभव के बूते निर्णायक मुकाबला 6-3 से जीत लिया। दिल्ली को 5 में से 4 मुकाबलों में शिकस्त मिली। केवल जुआन कार्लोस फेरेरो ही पैट कैश के खिलाफ सिंगल्स मुकाबला जीत पाए।
लगातार तीन जीत दर्ज कर पुणे की टीम 21-20 की बढ़त के साथ फाइनल मुकाबले के लिए पहुंची। एंडरसन के पास इस बढ़त को तोड़ने का बेहतरीन मौका था लेकिन बाघदातिस के अनुभव के आगे वह पस्त दिखाई दिए।
विज्ञापन
इससे पहले पैट कैश को जुआन कार्लोस फेरेरो के हाथों 3-6 से शिकस्त मिली। उसके बाद दिल्ली के सनम सिंह और जेलेना जानकोविच पुणे की जोड़ी मार्कोस बाघदातिस और एग्निस्का रदवांस्का के खिलाफ मिक्स्ड डबल्स मुकाबला हार गए।
इसके बाद पुणे के प्रशंसक जोश में भर आए और उन्होंने पुणे, पुणे...चिल्लाकर अपनी टीम को हौसला बढ़ाने लगे। महिलाओं के सिंगल्स में वर्ल्ड नंबर 6 रदवांस्का सर्बियाई स्टार जांको जानकोविच पर भारी पड़ी।
पुरुषों के डबल्स में पुणे के साकेत मिनेनी और बाघदातिस की जोड़ी ने टाईब्रेकर में दिल्ली के सनम सिंह और केविन एंडरसन को 5-2 से हराकर मेहमानों को बढ़त दिला दी।