फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   preparation for Australian open Naomi Osaka and victoria azarenka pull out of warm up games

ऑस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारी, नाओमी ओसाका और विक्टोरिया अजारेंका ने टूर्नामेंट से नाम वापस लिया

Sat, 06 Feb 2021 12:43 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 06 Feb 2021 12:43 PM IST
विज्ञापन
preparation for Australian open Naomi Osaka and victoria azarenka pull out of warm up games

 

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारी में जुटी ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नाओमी ओसाका और सेरेना विलियम्स ने अभ्यास टूर्नामेंटों से नाम वापिस ले लिया जबकि दानिल मेदवेदेव के खिलाफ एटीपी कप मैच के दौरान अलेक्जेंडर ज्वेरेव चोटिल हो गए। वह उपचार के लिए कोर्ट छोड़कर चले गए। बाद में लौटकर आने पर मेदवेदेव ने 3-6, 6-3, 7-5 से जीत दर्ज की। आंद्रेइ रूबलेव ने इससे पहले जान लेनार्ड स्ट्रफ को 3-6, 6-1, 6-2 ने मात दी थी। फाइनल में रूस का सामना इटली से होगा। फाबियो फोगनिनी ने पाब्लो कारेनो को 6-2, 1-6, 6-4 से मात दी। माटेओ बेरेटिनी ने राबर्टो बाउतिस्ता को 6-3, 7-5 से हराया।

राफेल नडाल कमर में सूजन के कारण स्पेन के लिए नहीं खेल सके, उन्होंने अभ्यास किया जिससे ऑस्ट्रेलियाई ओपन में उनके खेलने की संभावनाओं पर आंच नहीं आई, उनकी नजरें रिकार्ड 21वें ग्रैंडस्लैम खिताब पर है। ज्वेरेव के शानदार प्रदर्शन के दम पर जर्मनी ने सर्बिया को 2-1 से हराया। वहीं यारा रिवर क्लासिक में गार्बाइन मुगुरूजा ने आठवीं वरीयता प्राप्त मार्केटा वी को 6-1, 6-0 से मात दी।

विज्ञापन


पूर्व चैंपियन नाओमी ओसाका और विक्टोरिया अजारेंका ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारी के टूर्नामेंट से नाम वापिस ले लिया। दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी ओसाका ने मामूली चोट के कसरण गिप्सलैंड ट्रॉफी सेमीफाइनल से नाम वापिस लिया जहां उनका सामना एलिसे मर्टेंस से होना था। वहीं अजारेंका ने कमर में दर्द के कारण ग्राम्पियंस ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल से नाम वापिस लिया, जिसमें उन्हें एनेट कोंटावेट से खेलना था, इससे पहले सेरेना विलियम्स ने कल एशले बार्टी के खिलाफ यारा वैली क्लासिक से नाम वापिस ले लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed