{"_id":"5d1bee248ebc3e3c870161ab","slug":"prajnesh-gunneswaran-ready-to-jeopardise-atp-ranking-for-davis-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेविस कप के लिए रैंकिंग दांव पर लगाने को तैयार प्रजनेश ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
डेविस कप के लिए रैंकिंग दांव पर लगाने को तैयार प्रजनेश
Wed, 03 Jul 2019 05:26 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 03 Jul 2019 05:26 AM IST
विज्ञापन
प्रजनेश गुणेश्वरन
- फोटो : pti
भारतीय टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन पाकिस्तान के खिलाफ आगामी डेविस कप मुकाबले में खेलने के लिए अपनी एटीपी रैंकिंग दांव पर लगने के लिए तैयार हैं। प्रजनेश (94वें) शीर्ष 100 में शामिल हैं। डेविस कप के एशिया ओसियाना ग्रुप एक के मुकाबले में भारत को इस्लामाबाद में सितंबर में पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। भारतीय टीम 55 साल बाद पाकिस्तान का दौरा करने वाली है।
विज्ञापन
प्रजनेश ने मिलोस राओनिक के खिलाफ विंबलडन के पहले दौर में हारने के बाद कहा,‘मुझे लगता है कि मैं खेलूंगा, हालांकि अब हमारे पास इसे छोड़ने का भी विकल्प है। मैं शीर्ष 100 में बना रहना चाहता हूं लेकिन उन दो सप्ताह में मेरी रैंकिंग प्रभावित हो सकती है। देश के लिए खेलना काफी खास है। मैं उसके लिए कुछ भी करने को तैयार हूं। भारतीय खिलाड़ियों में अगर मेरी रैंकिंग चार या पांच होती तो मैं इस मौके की तलाश में होता। मैं शीर्ष भारतीय खिलाड़ी हूं फिर भी इस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।’
विज्ञापन
भारत के लिए एटीपी सर्किट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रजनेश और रामकुमार रामनाथन इस मुकाबले में भारतीय चुनौती की अगुआई कर सकते हैं।