फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Prague Open: sumit nagal through to quarters, may meet Stan Wawrinka next 

Prague Open: नागल क्वार्टर फाइनल में, तीन बार के ग्रैंडस्लैम विजेता वावरिंका से होगा मुकाबला

Thu, 20 Aug 2020 07:46 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 20 Aug 2020 07:46 AM IST
विज्ञापन
Prague Open: sumit nagal through to quarters, may meet Stan Wawrinka next 
सुमित नागल - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी सुमित नागल ने बुधवार को स्थानीय खिलाड़ी जिरि लेचेका को हराकर प्राग ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, जहां उनका सामना तीन बार के ग्रैंडस्लैम विजेता स्टैन वावरिंका से होगा।

विज्ञापन


विश्व में 127वें नंबर और यहां छठी वरीयता प्राप्त नागल ने 137,560 यूरो इनामी क्लेकोर्ट टूर्नामेंट के दूसरे दौर के दो घंटे 21 मिनट तक चले मैच में विश्व में 617वें नंबर के खिलाड़ी के खिलाफ 5-7, 7-6(4), 6-3 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


पिछले साल यूएस ओपन में रोजर फेडरर का सामना करने वाले नागल को अब स्विस स्टार वावरिंका की कड़ी चुनौती मिलेगी। वावरिंका ने जर्मनी के ऑस्कर ओटे को एक घंटे 54 मिनट में 3-6, 7-5, 6-1 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युगल में भारत के दिविज शरण और नीदरलैंड के रोबिन हास की जोड़ी ने योनास फ्रोस्तेक और माइकल वबेनस्की को 6-3, 6-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।एक अन्य भारतीय एन श्रीराम बालाजी भी युगल के अंतिम आठ में पहुंच गये हैं। उन्होंने बेल्जियम के किमेर कोपेयान्स के साथ मिलकर आंद्रेस मोलतेनी और ह्यूगो नीस को 7-5, 4-6, 10-6 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed