{"_id":"5fa40dad8ebc3e9c0724b8ff","slug":"paris-masters-rohan-bopanna-oliver-marach-enter-quarterfinals","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paris Masters: रोहन बोपन्ना-ओलिवर मराच पेरिस मास्टर्स के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Paris Masters: रोहन बोपन्ना-ओलिवर मराच पेरिस मास्टर्स के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे
Thu, 05 Nov 2020 08:05 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 05 Nov 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
-
- फोटो : Source: Twitter
भारत के रोहन बोपन्ना और आस्ट्रियाई ओलिवर मराच ने दूसरे दौर में फैब्रिस मार्टिन और जीन-जूलियन रोजर की नौंवी वरीयता प्राप्त जोड़ी को हराकर उलटफेर करते हुए पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के पुरूष युगल क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
गैर वरीय बोपन्ना-मराच की जोड़ी ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए राउंड 16 में बुधवार की रात 3-6 6-4 10-8 से जीत हासिल की। पहला सेट गंवाने के बाद बोपन्ना और मराच ने दूसरे सेट को जीतकर प्रतिद्वंद्वी जोड़ी पर दबाव बढ़ा दिया।
विज्ञापन
टाई ब्रेकर में 40 साल के बोपन्ना ने अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाया और मराच के साथ मिलकर जीत हासिल की। अब शुक्रवार को होने वाले क्वार्टरफाइनल में उनका सामना एडुआर्ड रोजर-वेसलिन और जर्गन मेल्जर की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा।
विज्ञापन
बोपन्ना और मराच ने दुसान लाजोविच और निकोला सासिच की सर्बियाई जोड़ी को हराकर राउंड 16 में प्रवेश किया था।