फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Paris Masters: Bopanna-Ebden pair out of Paris Masters, Zverev and Khachanov in men singles semi-finals

Paris Masters: बोपन्ना-एबडेन की जोड़ी पेरिस मास्टर्स से बाहर, ज्वेरेव और खाचानोव पुरुष एकल के सेमीफाइनल में

Sat, 02 Nov 2024 01:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 02 Nov 2024 01:52 PM IST
सार

बोपन्ना और एबडेन की जोड़ी पहले ही सत्र के अंतिम टूर्नामेंट एटीपी फाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। वहीं, जर्मनी के तीसरी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने स्टेफानोस सितसिपास को 7-5, 6-4 से हराकर पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

विज्ञापन
Paris Masters: Bopanna-Ebden pair out of Paris Masters, Zverev and Khachanov in men singles semi-finals
एबडेन और बोपन्ना - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत के स्टार खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एबडेन पुरुष युगल के कड़े मुकाबले में हार के साथ पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गए। बोपन्ना और एबडेन की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को इस एटीपी 1000 प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड के वेस्ले कूलहोफ़ और क्रोएशिया के निकोला मेक्टिच की जोड़ी से 6-7, 5-7 से हार का सामना करना पड़ा। यह मैच एक घंटे 46 मिनट तक चला।
विज्ञापन

पहला सेट टाईब्रेकर में खिंचने से पहले दोनों जोड़ियों ने एक दूसरे के सामने कड़ी चुनौती पेश की। बोपन्ना और एबडेन को कुछ मौके मिले लेकिन कूलहोफ और मेक्टिच ने सेट प्वाइंट बचाकर टाईब्रेक जीता और 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरे सेट में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन बोपन्ना और एबडेन ने 12वें गेम में डबल फॉल्ट किया जिसकी बदौलत कूलहोफ और मेक्टिच को ब्रेक प्वाइंट का मौका मिला। उन्होंने उसे भुनाकर मैच अपने नाम कर दिया। बोपन्ना और एबडेन की जोड़ी पहले ही सत्र के अंतिम टूर्नामेंट एटीपी फाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जर्मनी के तीसरी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने स्टेफानोस सितसिपास को 7-5, 6-4 से हराकर पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया और यूनान के खिलाड़ी को एटीपी फाइनल की दौड़ से बाहर कर दिया। फ्रेंच ओपन के उपविजेता ज्वेरेव का अगला मुकाबला 2022 के चैंपियन होल्गर रूण से होगा। वह पिछले चार वर्षों में तीसरी बार इस हार्डकोर्ट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं लेकिन कभी खिताब नहीं जीत पाए।
विज्ञापन

पिछले पांच वर्षों में यह पहला अवसर है जबकि 10वीं वरीयता प्राप्त सितसिपास एटीपी फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए। क्वार्टर फाइनल के एक अन्य मुकाबले में रूण ने ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनौर को 6-4, 4-6, 7-5 से हराया। रूस के 2018 के चैंपियन करेन खाचानोव ने ग्रिगोर दिमित्रोव को 6-2, 6-3 से हराकर उनकी एटीपी फाइनल में जगह बनाने की उम्मीदों को करारा झटका पहुंचाया। सेमीफाइनल में खाचानोव का मुकाबला स्थानीय खिलाड़ी उगो हम्बर्ट से होगा, जिन्होंने कार्लोस अल्काराज को बाहर का रास्ता दिखाने के एक दिन बाद ऑस्ट्रेलिया के जॉर्डन थॉम्पसन को 6-2, 7-6 (4) से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed