फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Paris Masters 2021: Novak Djokovic advances to quarter finals after Gael Monfils pulls out due to injury

Paris Masters 2021: पांच बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच क्वार्टरफाइनल में, मोनफिल्स चोटिल होकर बाहर

Fri, 05 Nov 2021 12:11 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 05 Nov 2021 12:11 AM IST
सार

सर्बियाई दिग्गज नोवाक जोकोविच पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए हैं। जोकोविच को प्री-क्वार्टरफाइनल में गाएल मोनफिल्स से भिड़ना था लेकिन फ्रेंच खिलाड़ी के चोटिल होने की वजह से उन्हें वॉकओवर मिल गया। 
 

विज्ञापन
Paris Masters 2021: Novak Djokovic advances to quarter finals after Gael Monfils pulls out due to injury
नोवाक जोकोविच - फोटो : social media

विस्तार

सर्बियाई दिग्गज नोवाक जोकोविच पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए हैं। जोकोविच को प्री-क्वार्टरफाइनल में गाएल मोनफिल्स से भिड़ना था लेकिन फ्रेंच खिलाड़ी के चोटिल होने की वजह से उन्हें वॉकओवर मिल गया। 

विज्ञापन


मैच नहीं खेल पाने से निराश मोनफिल्स ने कहा, 'हमने आखिरी समय तक इंतजार किया लेकिन अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट अच्छी नहीं रही और मैं अपने परिवार, रिश्तेदार, पिता के सामने नहीं खेल पाया, यह बहुत बुरा था।'
विज्ञापन


पांच बार पेरिस मास्टर्स का खिताब जीत चुके जोकोविच का अगला मुकाबला टेलर फ्रिट्ज से होगा। अमेरिकी खिलाड़ी फ्रिट्ज ने 10वीं वरीय कैमरून नोरी को 6-3, 7-6 (3) हराकर उनके एटीपी फाइनल्स में क्वालीफाई करने की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जोकोविच के खिलाफ फ्रिट्ज का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। फ्रिट्ज को जोकोविच के खिलाफ सभी चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

सातवीं वरीय हुबर्ट हुरकाज़ ने डॉमिनिक कोएप्फर को 4-6, 7-5, 6-2 से हराया और एटीपी फाइनल्स में जगह पक्की करने की उम्मीदों और मजबूत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed