फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Pakistani Tennis player Aqeel Khan says We can upset India in Davis Cup

पाकिस्तानी टेनिस खिलाड़ी अकील खान ने कहा, भारत के खिलाफ डेविस कप में उलटफेर कर सकते हैं हम

Mon, 05 Aug 2019 05:16 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 05 Aug 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
Pakistani Tennis player Aqeel Khan says We can upset India in Davis Cup
डेविस कप
पाकिस्तान के दिग्गज एकल टेनिस खिलाड़ी अकील खान ने स्वीकार किया कि भारत में टेनिस का विकास उनके देश की तुलना में काफी बेहतर है, लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि इस्लामाबाद में होने वाले डेविस कप मुकाबले में उनकी टीम पड़ोसी देश के खिलाफ उलटफेर कर सकती है।
विज्ञापन


पाकिस्तान और भारत 13 साल बाद डेविस कप मुकाबले में एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगे। दोनों देशों के बीच पिछला मुकाबला 2006 में मुंबई में खेला गया था, जिसे भारत ने 3-2 से जीता था।
विज्ञापन


भारत की कोई टेनिस टीम 55 साल बाद पाकिस्तान की यात्रा करेगी। पिछली बार उन्होंने पाकिस्तान की धरती पर मार्च 1964 में लाहौर में डेविस कप मुकाबला खेला था। इस मुकाबले को भारत ने 4-0 से जीता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अकील ने कहा कि विश्व ग्रुप क्वालीफायर के जगह बनाना हमारे लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि भारत से टेनिस में हमसे काफी आगे है। उनके पास बेहतर सुविधाएं, अधिक धनराशि और पेशेवर रवैये के साथ अच्छी प्रतिभा हैं। 


उन्होंने कहा कि भारत ने टेनिस में काफी तरक्की की है, लेकिन हमारे लिए ऐसा नहीं है। मुझे लगता है कि डेविस कप में ऐसाम (उल हक कुरैशी) के साथ मेरे खेलने के अनुभव और युगल के तौर पर हमारी समझ तथा घरेलू परिस्थितियों में खेलने का हमें फायदा मिलेगा। हम टीम के तौर पर उलटफेर कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed