फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Pakistan to host Indian match in davis cup 2019 after 55 years

55 साल बाद पाकिस्तान में डेविस कप खेलेगा भारत, क्या फिर पड़ोसी मुल्क में लहराएगा तिरंगा?

Sat, 27 Jul 2019 02:09 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 27 Jul 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
Pakistan to host Indian match in davis cup 2019 after 55 years
डेविस कप - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान टेनिस महासंघ (PTF) 55 साल बाद डेविस कप में भारत की मेजबानी करने के लिए तैयार है। भारतीय टीम ने आखिरी बार मार्च 1964 में पाकिस्तान का दौरा किया और लाहौर में मेजबान टीम को 4-0 से शिकस्त दी थी। इसके बाद, पाकिस्तान और भारत के बीच अप्रैल 2006 में मुंबई में मुकाबले हुए थे।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, भारतीय टीम प्रतियोगिता के एशिया-ओसियानिया ग्रुप-आई के टाई में पाकिस्तान का सामना करेगी। पीटीएफ के उपाध्यक्ष मुहम्मद खालिद रहमानी ने गुरुवार को मीडिया से बताया कि इस साल सितंबर में उचित तरीके से मुकाबलों को आयोजित कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। 
विज्ञापन


दोनों टीमों के बीच मैच 14 और 15 सितंबर को यहां पाकिस्तान स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में ग्रास कोर्ट पर खेले जाएंगे। पाकिस्तान ने 2017 में इसी स्थान पर उज्बेकिस्तान, दक्षिण कोरिया और थाइलैंड का सामना किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच करने वाले आईटीएफ अधिकारियों में से एक रिचर्ड साइमन गैलेघर ने मीडिया को बताया कि इस्लामाबाद हमेशा से एक सुरक्षित शहर रहा है जहां पीटीएफ ने हाल के दिनों में पांच डेविस कप टाई की मेजबानी की है और उन्हें उम्मीद है कि आगामी टाइ का भी आयोजन अच्छी तरह से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed