फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Novak Djokovic won the first singles match in America after two years, Davidovich left the court in the middle

Novak Djokovic: जोकोविच ने अमेरिका में दो साल बाद पहला एकल मैच जीता, डेविडोविच ने बीच में छोड़ा कोर्ट

Thu, 17 Aug 2023 10:45 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेसन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेसन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 17 Aug 2023 10:45 PM IST
सार

कोरोना का टीका नहीं लगवाने के कारण जोकोविच पिछले दो साल में अमेरिका में नहीं खेल सके थे। वह यहां 2019 के बाद पहली बार खेल रहे हैं। वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन 2020 में न्यूयॉर्क में खेला गया था।

विज्ञापन
Novak Djokovic won the first singles match in America after two years, Davidovich left the court in the middle
नोवाक जोकोविच - फोटो : Wimbledon/Twitter

विस्तार

23 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच ने 2021 के बाद अमेरिका में पहला एकल मैच जीता। उन्होंने अलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना को वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन में हराया जब कमर में चोट के कारण स्पेन के इस खिलाड़ी को दूसरे सेट में ही कोर्ट छोड़ना पड़ा। दूसरी रैंकिंग वाले जोकोविच ने पहला सेट 6-4 से जीता और दूसरे में दो अंक से आगे थे। डेविडोविच को इसके बाद दर्द महसूस हुआ और मैच 46 मिनट में ही खत्म हो गया।
विज्ञापन


कोरोना का टीका नहीं लगवाने के कारण जोकोविच पिछले दो साल में अमेरिका में नहीं खेल सके थे। वह यहां 2019 के बाद पहली बार खेल रहे हैं। वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन 2020 में न्यूयॉर्क में खेला गया था। चौथी रैंकिंग वाले स्टेफानोस सितसिपास ने अमेरिका के बेन शेल्टन को 7- 6, 7-6 से मात दी। महिला वर्ग में शीर्ष रैंकिंग वाली इगा स्वियातेक ने अमेरिकी क्वालिफायर डेनियेले कोलिंस को 6-1, 6-0 से हराया। अब उनका सामना झेंग किनवेन से होगा जिसने 43 वर्ष की वीनस विलियम्स को 1-6, 6-2, 6-1 से मात दी। महिला वर्ग में ही 18 वर्ष की लिंडा नोस्कोवा ने नौवीं रैंकिंग वाली पेत्रा क्वितोवा को 3-6, 6-2, 6-4 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। वहीं चौथी रैंकिंग वाली एलेना रिबाकिना ने येलेना ओस्टापेंको को 6-7, 6-2, 6-4 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed