फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   novak djokovic won australia open single

जोकोविच ने जीता साल का पहला ग्रैंड स्लैम

Sun, 31 Jan 2016 07:18 PM IST
Updated Sun, 31 Jan 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
novak djokovic won australia open single

सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने एंडी मरे को हराकर साल का पहला ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत लिया है।

विज्ञापन


उन्होंने ब्रिटेन के एंडी मरे को लगातार तीन सेटों में 6-1, 7-5, 7-6 से हराया। ये उनका छठा ऑस्ट्रेलियन ओपन ख़िताब है और अब वो कुल मिलाकर 11 ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं।

जोकोविच ने केवल 30 मिनट में पहला सेट 6-1 से अपने नाम कर लिया। हालांकि दूसरा सेट जीतने में उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी और मरे ने उन्हें कड़ी टक्कर दी।
विज्ञापन


जोकोविच ने 7-5 से दूसरा सेट अपने नाम किया है। तीसरे सेट में भी मरे ने उनसे खूब मेहनत करवाई लेकिन टाईब्रेकर तक खिंचे इस सेट को जोकोविच जीतने में कामयाब रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मरे का 5वां ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल

novak djokovic won australia open single

एंडी मरे अब तक पांच बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंच चुके हैं लेकिन जीतने में नाकामयाब रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 2012 में यूएस ओपन और 2013 में विंबलडन का ख़िताब अपने नाम किया था।

मैच के दौरान मरे ने 12 एस लगाए वहीं जोकोविच 7 एस ही लगा पाए। हालांकि मरे जहां 6 में से 2 ब्रेक प्वाइंट जीत सके वहीं जाकोविच 12 में से 5 ब्रेक प्वाइंट जीतने में कामयाब रहे।

पिछले साल भी ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में मरे और जोकोविच ही पहुंचे थे, लेकिन जोकोविच ने बाज़ी मारी थी। जोकोविच और मरे की फाइनल में ये चौथी मुलाकात थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed