फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Novak Djokovic will need vaccine if required by the tour says Rafael Nadal

कभी जोकोविच ने कोरोना के टीकाकरण पर दिया था बयान, अब नडाल बोले जरूरी हुआ तो लेना ही होगा

Sat, 09 May 2020 09:21 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 09 May 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Novak Djokovic will need vaccine if required by the tour says Rafael Nadal
राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच

टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल ने कहा कि अगर इस खेल को संचालित करने वाली संस्था ने कोरोना वायरस के टीके को खिलाड़ियों के लिए जरूरी किया तो नोवाक जोकोविच को भी इसका पालन करना होगा।

विज्ञापन


जोकोविच ने हाल ही में कहा कि यात्रा के लिए अनिवार्य होने की स्थिति में भी वह कोरोना वायरस का टीका नहीं लेंगे। उन्होंने हालांकि बाद में कहा कि वह अपनी बातों पर फिर से विचार करने के लिए तैयार हैं। नडाल ने स्पेनिश अखबार ‘ला वोज डी ग्लेसिया’ से कहा कि जोकोविच सहित सभी खिलाड़ी को नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन


नडाल ने कहा कि किसी के साथ जोर-जबरदस्ती नहीं करना चाहिए और हर किसी को अपने बारे में फैसला करने का अधिकार है, लेकिन हर खिलाड़ी को टेनिस अधिकारियों द्वारा तय नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हर किसी के बचाव के लिए होगा। उन्होंने कहा, ‘अगर जोकोविच शीर्ष स्तर पर खेलते रहना चाहते हैं तो उन्हें टीका लगाना होगा। मेरे लिए भी ऐसा ही होगा। हर किसी को नियमों का पालन करना होगा।’ कोरोना वायरस का टीका हालांकि अभी तक लोगों के लिए उपलब्ध नहीं है। इस महामारी से दुनिया भर में 2,70,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed