{"_id":"5c4f4344bdec22499d271860","slug":"novak-djokovic-tightens-grip-on-top-roger-federer-slides","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेडरर के 20 ग्रैंडस्लैम की बराबरी करने की चाहत से प्रेरणा मिली: जोकोविच","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
फेडरर के 20 ग्रैंडस्लैम की बराबरी करने की चाहत से प्रेरणा मिली: जोकोविच
Mon, 28 Jan 2019 11:30 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 28 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच
ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीतने वाले नोवाक जोकोविच ने सोमवार को कहा कि उन्हें स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर के 20 ग्रैंडस्लैम खिताब की बराबरी करने चाहत से उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली।
विज्ञापन
जोकोविच ने रविवार को रिकार्ड सातवां ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीता। विम्बलडन और यूएस ओपन के बाद यह उनका लगातार तीसरा ग्रैडस्लैम खिताब है। फाइनल में उन्होंने रफेल नडाल को दो घंटे तक चले मैच में 6-3, 6-2, 6-3 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विश्व रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज इस खिलाड़ी ने कहा कि फेडरर के रिकार्ड की बराबरी करने की सोच से उन्हें प्रेरणा मिली लेकिन फिर बाद में उन्होंने बराबरी करने का ख्याल छोड दिया क्योंकि वह 'काफी आगे' है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मुझे पता है जिस खेल को आप चाहते है उसमें इतिहास बनाना खास होता है। जाहिर है इससे मुझे प्रेरणा मिलती है। मेरी प्राथमिकता ग्रैंडस्लैम और एटीपी के बड़े टूर्नामेंटों में खेलना है।' इनपुट-भाषा