फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Novak Djokovic thinking of skipping US Open for Roland Garros preparation Novak Djokovic thinking of skipping US Open for French Open preparation

चोटिल फेडरर इस साल नहीं खेलेंगे कोई मैच, जोकोविच भी US ओपन से वापस ले सकते हैं नाम

Wed, 10 Jun 2020 12:12 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 10 Jun 2020 12:12 PM IST
सार

  • फेडरर ने बताया कि वे 2021 की शुरुआत तक टेनिस से दूर रहेंगे
  • फेडरर ने इसी साल फरवरी में दाहिने घुटने सर्जरी करवाई थी
  • जोकोविच भी फ्रेंच ओपन के लिए US ओपन से हट सकते हैं

विज्ञापन
Novak Djokovic thinking of skipping US Open for Roland Garros preparation Novak Djokovic thinking of skipping US Open for French Open preparation
रोजर फेडरर-नोवाक जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

39 वर्षीय स्विटजरलैंड के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर साल 2020 में टेनिस कोर्ट पर नजर नहीं आएंगे। ट्विटर पर बुधवार को अपने फैंस के नाम खुला खत लिखते हुए रोजर ने यह दर्द साझा किया। ट्वीट में वह बता रहे हैं कि अब 2021 की शुरूआत में ही टेनिस कोर्ट पर वापसी होगी। घुटने का दर्द फिर से उभर आया है, पिछले कुछ हफ्तों से मुझे रिहैबिलिटेशन के शुरुआती चरण में परेशानी महसूस हुई है, जिसके कारण तुरंत अपने सर्जरी करानी पड़ी है। अब फिर से 2017 में जिस तरह से फिट होने के लिए समय लिया था उसी तरह 100 फीसदी फिट होने की योजना बनाई है, उसके बाद ही टेनिस कोर्ट में उतरूंगा।

विज्ञापन


विज्ञापन



दूसरी ओर विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच भी फ्रेंच ओपन की तैयारियों के लिए इस साल होने वाले यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट से हटने पर विचार कर रहे हैं। जोकोविच ने मंगलवार को सर्बिया के चैनल आरटीएस से कहा कि कोरोना वायरस के कारण न्यूयार्क में होने वाले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के लिए परिस्थितियां काफी कड़ी होंगी। उन्होंने कहा, 'मैंने जितने खिलाड़ियों से बात की वे वहां जाने को लेकर आशंकित थे। अभी की परिस्थितियों को देखते हुए मैं सितंबर में क्ले कोर्ट पर टेनिस सत्र जारी रख सकता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड-19 महामारी के कारण अन्य खेलों की तरह टेनिस प्रतियोगिताएं भी ठप पड़ी हैं। अधिकतर टूर्नामेंटों को जुलाई के आखिर तक रद्द कर दिया गया है। इनमें फ्रेंच ओपन भी शामिल है जिसे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पिछले सप्ताह हो जाना था, लेकिन उसे सितंबर तक स्थगित कर दिया गया। विंबलडन को 1945 के बाद पहली बार रद्द कर दिया गया है। यूएस ओपन के आयोजन को लेकर अमेरिकी टेनिस संघ अगले सप्तह तक फैसला कर सकता है। यूएस ओपन का मुख्य ड्रा पूर्व कार्यक्रम के अनुसार 31 अगस्त से शुरू होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed