टेनिस: जोकोविच ने कहा- टोक्यो ओलंपिक जाने के 50-50 चांस
नोवाक जोकोविच ने विंबलडन पुरुष एकल फाइनल में माटेयो बेरेटिनी को हराकर 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेनिस के महान खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का कहना है कि उनको लगता है उनके 50-50 चांस हैं कि वो टोक्यो ओलंपिक में जाएंगे। दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच ने रविवार को विंबलडन पुरुष एकल फाइनल में माटेयो बेरेटिनी को हराकर 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया है।
Novak Djokovic says only '50-50' chance he will go to Tokyo Olympics: AFP News Agency
— ANI (@ANI) July 11, 2021
उन्होंने एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह सुनना वाकई निराशाजनक था। उन्होंने यह भी सुना है कि परिसर के भीतर बहुत सारे प्रतिबंध होने जा रहे हैं। संभवत आप अन्य एथलीटों को लाइव प्रदर्शन करते नहीं देख पाएंगे।
सर्बियन स्टार ने कहा था कि अगर जापान में कोरोना प्रोटोकॉल बहुत सख्त हो जाते हैं और प्रशंसकों पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है तो वह दो बार सोचेंगे। वहीं दो दिन पहले यह घोषणा की गई थी कि घरेलू प्रशंसकों को भी सभी स्थानों से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
वहीं ओलंपिक में भाग लेने को लेकर उनके साथी सितारे राफेल नडाल, सेरेना विलियम्स और डोमिनिक थिएम पहले ही कह चुके हैं कि वे ओलंपिक में हिस्सा नहीं लेंगे जबकि रोजर फेडरर ने टिप्पणी की है कि वह अभी इस बारे में सोच रहे हैं। टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत 23 जुलाई से हो रही है जो 8 अगस्त तक चलेगा।