फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Novak Djokovic Returns To No 1 In Fedex Atp Rankings Now Close To Break Roger Federer Record

ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत के बाद जोकोविच टॉप पर, केनिन अमेरिका की नंबर एक खिलाड़ी बनीं

Mon, 03 Feb 2020 03:03 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 03 Feb 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
Novak Djokovic Returns To No 1 In Fedex Atp Rankings Now Close To Break Roger Federer Record
नोवाक जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया ओपन का पुरुष एकल खिताब जीतने के साथ ही सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच सोमवार को जारी नई एटीपी रैंकिंग में रफेल नडाल को पछाड़कर एक बार फिर शीर्ष पर पहुंच गए हैं। साल के पहले ग्रैंड स्लैम के फाइनल में दूसरे वरीय जोकोविच ने 1-2 से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी की थी।

विज्ञापन


उन्होंने ऑस्ट्रिया के पांचवें वरीय डोमीनिक थिएम को पांच सेट चले लगभग चार घंटे के मुकाबले में 6-4, 4-6, 2-6, 6-3, 6-4 से हराया। अपने 17वें ग्रैंड स्लैम खिताब है के साथ जोकोविच रैकिंग में शीर्ष पर 276वें सप्ताह की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन


नडाल पिछले साल चार नवंबर को जोकोविच को हराकर पहला स्थान हासिल किया था। वह स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर के शीर्ष पर रिकॉर्ड 310 सप्ताह के रिकॉर्ड से ज्यादा पीछे नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर वह पांच अक्तूबर तक रैंकिग में शीर्ष पर रहते है तो फेडरर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। फेडरर रैंकिंग में तीसरे स्थान पर बरकरार है जिनके नाम 7130 अंक है। इस साल अपने सभी 13 मुकाबले जीतने वाले जोकोविच के नाम 9720 अंक है जबकि ऑस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में थिएम से हारने वाले नडाल के 9395 रेटिंग अंक है।

रैंकिंग में थिएम को भी फायदा हुआ है जो एक स्थान के सुधार के साथ 7045 रेटिंग अंक लेकर चौथे स्थान पर पहुंच गए जबकि ऑस्ट्रेलियाई ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करने वाले रूस के दानिल मेदवादेव चौथे से पांचवें स्थान पर खिसक गए। इस मुकाबले में मेदवेदेव को हराने वाले स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका को दो स्थान का फायदा हुआ और वह 13वें पायदान पर पहुंच गए।

महिलाओं में एश्ले बार्टी टॉप पर

Novak Djokovic Returns To No 1 In Fedex Atp Rankings Now Close To Break Roger Federer Record
सोफिया केनिन - फोटो : ट्विटर

महिलाओं की डब्ल्यूटीए रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई ओपन की विजेता अमेरिका की सोफिया केनिन ने सात स्थान का फायदा हुआ है और वह सातवें पायदान पर पहुंच गईं। इसके साथ ही वह सेरेना विलियम्स को पछाड़कर अमेरिका की नंबर एक खिलाड़ी बन गईं हैं। सेरेना विलियम्स नौवें पायदान पर बनी हुई हैं। पहली बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंची केनिन ने दो बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन गारबाइन मुगुरुजा को 4-6, 6-2, 6-2 से हराया था।

मुगुरुजा की रैंकिग में 16 स्थान का सुधार हुआ है जो अब 16वें पायदान पर पहुंच गई हैं। सेमीफाइनल में केनिन से हार का सामना करने वाली ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी शीर्ष पर बनीं हुई हैं।

जबकि गैरवरीय मुगुरुजा के हाथों शिकस्त झेलने वाली सिमोना हालेप एक स्थान के सुधार के साथ दूसरे पायदान पर काबिज हो गई हैं। चेक गणराज्य की कैरोलीना पिलस्कोवा दूसरे से तीसरे स्थान, जबकि जापान की नाओमी ओसाका रैंकिंग में चौथे से 10 वें स्थान पर खिसक गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed