फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Novak Djokovic knows history is on the line at Tokyo Olympics

टोक्यो ओलंपिक: इतिहास रचने के दहलीज पर जोकोविच, गोल्ड जीतते ही बनेंगे ऐसे पहले पुरुष खिलाड़ी

Thu, 22 Jul 2021 07:45 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 22 Jul 2021 07:45 PM IST
सार

20 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन जोकोविच अगर 'खेलों के महाकुंभ' में गोल्ड जीतते हैं तो वह 'गोल्डन स्लैम' जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन जाएंगे।

विज्ञापन
Novak Djokovic knows history is on the line at Tokyo Olympics
नोवाक जोकोविच - फोटो : social media

विस्तार

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने के दहलीज पर खड़े हैं। 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन जोकोविच अगर 'खेलों के महाकुंभ' में गोल्ड जीतते हैं तो वह 'गोल्डन स्लैम' जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन जाएंगे। बता दें कि गोल्डन स्लैम वो होता है, जिसमें सत्र के चारों ग्रैंडस्लैम और ओलंपिक एकल टेनिस स्वर्ण पदक शामिल होता है। बता दें कि जोकोविट टोक्यो पहुंच चुके है। गुरुवार को उन्होंने कहा कि लक्ष्य इतना बड़ा है कि परिणामों पर विचार नहीं करना चाहते।

विज्ञापन

सर्बिया के इस स्टार खिलाड़ी ने कहा, 'इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए अभी लंबा रास्ता तय करना है। मैं बहस का हिस्सा नहीं बनना चाहता। मैं किसी से तुलना नहीं करना चाहता।' जोकोविच ने आगे कहा, 'मुझे पता है कि बहुत सारी चीजें कतार में हैं। मुझे यह भी मालूम है कि मैं इतिहास रचने के दहलीज पर खड़ा हूं। इस जगह पर आने के लिए मैंने कड़ी मेहनत की है। इस स्थान पर आकर मैं खुद को गौरवान्वित महसूस करता हूं। अभी मेरा सारा फोकस अगली चुनौती पर है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

टोक्यो रवाना होने से पहले जोकोविच ने कहा था कि वो टोक्यो में मिलने वाली चुनौती से अच्छी तरह अवगत हैं। 34 वर्षीय सर्बियाई स्टार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, 'टोक्यो में कई खिलाड़ी हैं। अगर मैं नाम लूं तो दानिल मेदवेदेव, स्टेफानोस सितसिपास और एलेक्जेंडर ज्वेरेव। वे संभवत: सबसे कड़े प्रतिद्वंद्वी हैं लेकिन यह लंबा टूर्नामेंट है और कुछ भी हो सकता है।' गौरतलब है कि सर्बिया के इस टेनिस स्टार ने हाल ही में विंबलडन का खिताब जीतकर रोजर फेडरर और रफेल नडाल के 20 एकल ग्रैंडस्लैम खिताब के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।

विज्ञापन

बता दें कि रोजर फेडरर, राफेल नडाल, डोमिनिक थिएम और निक किर्गियोस जैसे शीर्ष पुरुष खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में भाग नहीं ले रहे हैं। इस लिहाजसे जोकोविच का जीतना तय माना जा रहा है। बता दें कि जोकोविच 2008 बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed