{"_id":"5e5aac4c8ebc3ef3f60e534f","slug":"novak-djokovic-dominates-stefanos-tsitsipas-to-win-fifth-dubai-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोकोविच ने पांचवीं बार जीता दुबई ओपन का खिताब, फाइनल में सितसिपास को हराया","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
जोकोविच ने पांचवीं बार जीता दुबई ओपन का खिताब, फाइनल में सितसिपास को हराया
Sun, 01 Mar 2020 12:25 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच
- फोटो : सोशल मीडिया
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी और टॉप सीड सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने शनिवार को दुबई ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है।
विज्ञापन
फाइलन में उन्होंने ग्रीक स्टार स्टेफानोस सितसिपास को 6-3, 6-4 से हरा दिया। उन्होंने पांचवीं बार दुबई ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। अगर जोकोविच के करियर की बात की जाय तो यह उनके करियर का 79वां टाइटल है।
विज्ञापन
इससे पहले जोकोविच ने सेमीफाइनल में उन्होंने फ्रांस के खिलाड़ी गेल मोनफिल्स को 2-6, 7-6 (10/8), 6-1 से हराकर दुबई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।
विज्ञापन
वहीं, क्वार्टरफाइनल मुकाबले में जोकोविच ने कारेन काचनोव को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से हराकर दुबई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।